फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mbbs new season start today in gsvm medical college kanpur

जीएसवीएम में एमबीबीएस का नया सत्र आज से शुरू, एंटी रैगिंग दस्ते सतर्क टीमें रहेंगी मुस्तैद

Thu, 01 Aug 2019 07:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 01 Aug 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
mbbs new season start today in gsvm medical college kanpur
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के नए सत्र की पढ़ाई की शुरुआत गुरुवार से हो जाएगी। छात्र पाठ्यक्रम की कक्षा करने के पहले फाउंडेशन कोर्स करेंगे। इसमें उन्हें कॉलेज के इतिहास, नियमावली, छात्रावास आदि के संबंध में बताया जाएगा। फाउंडेशन कोर्स सुबह आठ बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने बुधवार रात सारी तैयारी पूरी कर ली। एंटी रैगिंग दस्ते को अलर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही सीनियर छात्रों की काउंसलिंग भी की गई है। एंटी रैगिंग के तीन दस्ते तीन चरणों में 24 घंटे निगरानी रखेंगे। एमबीबीएस के नए सत्र की शुरुआत एमसीआई निर्धारित नए पाठ्यक्रम के साथ हो रही है।
विज्ञापन


 

60 नॉन पीजी जेआर का इंटरव्यू लिया, फाउंडेशन कोर्स की पहली कक्षा सुबह आठ बजे से

एमबीबीएस की दूसरी काउंसलिंग न होने पर सत्र को 15 अगस्त के बाद तक टाला जा रहा था, लेकिन महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा का पत्र आने के बाद इसे पहली अगस्त से शुरू किया जा रहा है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एमसीआई प्रभारी डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि सारी तैयारी पूरी हो गई है। पहली काउंसलिंग से छात्र आए हैं उनके साथ फाउंडेशन कोर्स शुरू हो जाएगा। तीन अगस्त को इंट्रोडक्शन होगा। फाउंडेशन कोर्स में प्रॉक्टर डॉ. जीडी यादव समेत दूसरी सीनियर फैकल्टी संबोधन देगी।

कानपुर। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में 60 नॉन पीजी जूनियर डॉक्टर का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार डॉ. प्रेम सिंह, डॉ. जेडी यादव, डॉ. सुनीति, डॉ. फहीम के पैनल ने लिया। इसके साथ ही नॉन पीजी जूनियर डॉक्टरों की संख्या 140 हो जाएगी। तीन अगस्त को 40 सीनियर रेजीडेंट डाक्टरों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके अलावा 40 कंसल्टेंट डॉक्टरों के भी साक्षात्कार होने हैं। एमसीआई के मानक के मद्देनजर अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed