फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MBA apply for forth class job in nagar nigam kanpur

हाय रे बेरोजगारी, एमबीए पास लगाएगा झाड़ूू

Tue, 30 Aug 2016 12:59 AM IST
मनोज चौरसिया, कानपुर
मनोज चौरसिया, कानपुर Updated Tue, 30 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
 MBA apply for forth class job in nagar nigam kanpur
डेमाे प‌िक्स

विज्ञापन
मजदूरी करने वाले पिता और मामूली नौकरी करने वाले भाई ने पेट काटकर सरोज को एमबीए कराया। सरोज ने भी अफसर बनकर परिवार का जीवन स्तर सुधारने का सपना देखा, पर यह सपना पूरा नहीं हो पाया। बेरोजगार सरोज ने नगर निगम में सफाई कर्मचारी पद पर भर्ती के लिए आवेदन किया है। वह अपनी पत्नी को भी पढ़ा रहा है।

अलीगढ़ से किया एमबीए

बक्सर (बिहार) के ग्राम फफदर निवासी लोरिक पासवान के बेटे सरोज कुमार ने 2015 में अलीगढ़ स्थित एक इंस्टीट्यूट से मार्केटिंग में एमबीए किया। उसने बताया कि पढ़ाई के लिए मजदूर पिता और निजी नौकरी करने वाले छोटे भाई ने जैसे-तैसे उसकी फीस जमा की। वह भी ट्यूशन पढ़ाता रहा। घर में कभी-कभी खाने के फाके भी पड़ जाते थे। कई बार नमक रोटी से ही पेट भरना पड़ता था। इसके उसकी मां की तबियत खराब हो गई। तब उसने सोचा था कि एमबीए करते ही उसकी अच्छी नौकरी लग जाएगी और वह अपने साथ ही परिवार का भी सपना पूरा करेगा।

विज्ञापन

कंपनी ने किया धाेखा

एमबीए करते ही कैंपस सिलेक्शन के रूप में कंसर्ट डिजिटल इंजीनियरिंग टेक्नालॉजी, अलीगढ़ में सात हजार रुपये महीने की नौकरी लगी, कंपनी ने शर्तों के पालन के बजाय उनसे बेतहाशा काम लिया। बार - बार आश्वासन के बावजूद वेतन नहीं बढ़ाया तो उसने नौकरी छोड़ दी। फिर पटना के एक नर्सिंगहोम में नौकरी मिली। उसे मरीज लाने का लक्ष्य दिया गया, पर नर्सिंगहोम ठीक न होने से लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया तोे उसे नौकरी से हाथ धोना पड़ा। इसी बीच नगर निगम कानपुर में संविदा पर सफाई कर्मियों की जगह निकली तो उसने बड़ी उम्मीद के साथ आवेदन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed