फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mazar Construction in Panki Park, Heavy Police Force Deployed

Kanpur: पनकी के पार्क से हटाई गई अवैध मजार, प्रशासन की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Mon, 20 Jul 2026 07:30 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 20 Jul 2026 07:30 PM IST
सार

Kanpur News: पनकी स्थित गंगागंज में पार्क में मस्जिदनुमा मजार बनाए जाने के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार, केडीए और पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच हल्की नोकझोंक हुई, जिसे पुलिस और पीएसी ने तत्काल नियंत्रित कर लिया।

विज्ञापन
Mazar Construction in Panki Park, Heavy Police Force Deployed
मौके पर तैनात पुलिस बल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर जिले के पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगागंज स्थित महावीर नगर पार्क में अवैध मजार निर्माण को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को बड़े प्रशासनिक एक्शन में बदल गया। पार्क में बनी मजार को नायाब तहसीलदार और कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) के आला अधिकारियों की भारी मौजूदगी में पूरी तरह से जमींदोज कर दिया गया है।

विज्ञापन

इस ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद दोनों समुदायों के लोगों के बीच आमने-सामने थोड़ी-बहुत तीखी नोकझोंक और मामूली झड़प भी देखने को मिली। हालांकि, वहां तैनात भारी पुलिस बल और पीएसी  के जवानों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए स्थिति को बिगड़ने से रोका और मामले को पूरी तरह शांत करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mazar Construction in Panki Park, Heavy Police Force Deployed
पार्क का विवादित स्थल - फोटो : वीडिओ ग्रैब

पार्क में अवैध मजार निर्माण का बजरंग दल ने किया था विरोध

यह पूरा विवाद पनकी के गंगागंज इलाके में स्थित महावीर नगर पार्क की सरकारी जमीन पर कथित तौर पर मस्जिद नुमा मजार का ढांचा खड़ा किए जाने के बाद शुरू हुआ था। इस निर्माण कार्य की जानकारी मिलते ही दक्षिणपंथी संगठन बजरंग दल के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी सोमवार को सुबह ही पार्क में एकत्रित हो गए थे और उन्होंने जमकर हंगामा काटना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सरकारी पार्क की जमीन पर अवैध कब्जे की नीयत से यह ढांचा तैयार किया जा रहा था। बजरंग दल की तरफ से इसे तुरंत हटाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया गया, जिससे पूरे इलाके में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई थी।

Mazar Construction in Panki Park, Heavy Police Force Deployed
प्रदर्शन करते स्थानीय - फोटो : वीडिओ ग्रैब

केडीए की टीम ने कराया ध्वस्तीकरण

मामले की संवेदनशीलता और बढ़ते तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन और कानपुर विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम तुरंत भारी पुलिस बल के साथ महावीर नगर पार्क पहुंची। प्रशासनिक जांच में निर्माण को पूरी तरह अवैध पाए जाने के बाद, नायाब तहसीलदार और केडीए के अधिकारियों ने अपनी देखरेख में मजार के विवादित ढांचे को गिराने की कार्रवाई शुरू कराई।

जैसे ही मजार को हटाने का काम शुरू हुआ, वहां दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। निर्माण हटाने का विरोध कर रहे लोगों के बीच मामूली झड़प और धक्का-मुक्की हुई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया।

भारी पुलिस फोर्स तैनात

माहौल बिगड़ते देख मौके पर मुस्तैद पुलिस अधिकारियों और पीएसी के जवानों ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर अलग किया। पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई के कारण कोई बड़ा टकराव नहीं हो सका और स्थिति को तुरंत नियंत्रण में ले लिया गया। मजार के ढांचे को पूरी तरह हटाने के बाद प्रशासन ने पार्क को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

वर्तमान में मौके पर पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है। एहतियात के तौर पर महावीर नगर पार्क और आसपास के संवेदनशील चौराहों पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स और एलआईयू की टीमों को तैनात रखा गया है। अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि किसी को भी सार्वजनिक जमीन पर अवैध निर्माण करने या शहर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed