Kanpur News: बैठक में नहीं दिखाई गई जर्जर भवनों की फोटो और वीडियो, महापौर ने नाराज होकर छोड़ी बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:39 AM IST
सार
सुतरखाना, घंटाघर में 10 दिन पहले जर्जर भवन भराभर कर गिर गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जोनल अधिकारियों और जोनल अभियंताओं की बैठक बुलाई थी। इसमें सभी जर्जर भवनों की फोटो व वीडियो पेश न करने पर महापौर अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त करते हुए बैठक छोड़कर चली गईं।
विज्ञापन
नगर निगम समिति कक्ष में जर्जर भवनों के संबंध में बैठक करतीं महापौर प्रमिला पांडेय
- फोटो : अमर उजाला