{"_id":"57cd6cc54f1c1b812731715d","slug":"mayawati-is-tourist-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूरिस्ट की तरह यूपी आती हैं मायावती: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूरिस्ट की तरह यूपी आती हैं मायावती: शिवपाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 05 Sep 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायावती दिल्ली में रहकर पॉलिटिकल रोटियां सेकने के लिए बयानबाजी करती हैं और टूरिस्ट की तरह यूपी आती हैं। उन्हें यहां की जनता से कोई प्रेम नहीं है। समाजवादी पार्टी में कोई भी अंदरूनी घमासान नहीं हो रहा है सभी अंतिम फैसले नेताजी ही लेते हैं।
यह कहना है कैबिनेट मिनिस्टर शिवपाल सिंह यादव का। कानपुर के होटल लैंडमार्क में हुई एक महापंचायत के दौरान उन्होंने कहा कि कौमी एकता दल का विलय जल्द होगा। यूपी में होने वाले चुनाव में पार्टी का प्रमुख चेहरा अखिलेश यादव ही होंगे। ऐसे किसी भी व्यक्ति को सपा टिकट नहीं देगी जिसकी आपराधिक छवि होगी। टिकाऊ और जिताऊ कैंडिडेट को ही टिकट दी जाएगी। यूपी को आज युवा सोच की जरूरत है जो युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बखूबी हो रही है। आज का दौर आईटी टेक्नलॉजी का दौर है। अखिलेश यादव के विजन से उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश बनने की ओर अग्रसर हो रहा है।
शिवपाल ने पंचायत में कहा कि कौमी एकता दल से गठबंधन की बात चल रही है। कानून व्यवस्था में जितना काम सपा सरकार ने किया है उतना किसी भी सरकार ने नहीं किया। पहले सौ नंबर डायर करने पर कोई रिस्पॉन्स पब्लिक को नहीं मिलता था लेकिन सपा सरकार ने इसे अपडेट कर दिया जिससे कानून व्यवस्था और अच्छी हो गई है।