फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mati Kabaddi team became the winner in the MLA sports competition

Kanpur News: विधायक खेल स्पर्धा में कबड्डी की माती टीम बनी विजेता

Thu, 04 Dec 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 04 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mati Kabaddi team became the winner in the MLA sports competition
कानपुर देहात। युवा कल्याण विभाग द्वारा अकबरपुर-रनियां विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा के दूसरे दिन बुधवार को खिलाड़ियों ने प्रतिभा का परिचय दिया। अंतिम दिन की प्रतियोगिता में कबड्डी की माती टीम ने जीत दर्ज कर विजेता का ताज अपने नाम किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने दूसरे दिन के खेल का शुभारंभ किया। कहा कि खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन प्रमाणित करता है कि ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि गोला फेंक में सब जूनियर वर्ग में समीर, जूनियर वर्ग में अजीत व सीनियर वर्ग में सौरभ कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि भाला फेंक में अमन ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में 40 किलोग्राम में अर्शी, 45 किलोग्राम में तानी और 67 किलोग्राम वर्ग में मयंक पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में 55 किलोग्राम में देवेश, 61 किलोग्राम में आदित्य पाल ने स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

वहीं, सीनियर वर्ग में 55 किग्रा में अभिनव, 67 किग्रा में स्वदेश व 73 किग्रा में धर्मेंद्र प्रथम रहे। बैडमिंटन में सब जूनियर वर्ग से अंशिका, सत्यम, जूनियर वर्ग में शिवानी शर्मा और बालक वर्ग में नीशू शर्मा विजेता रहे। इसी तरह वालीबॉल में ककरदही की टीम ने खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान किरण देवी, व्यायाम प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हिमेंद्र गौतम, कार्यक्रम प्रभारी नैनसी कौशल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed