फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mata Prasad Pandey said BJP is dominated by goons, women are not safe

UP: माता प्रसाद पांडेय बोले- भाजपा में गुंडों का बोलबाला, महिलाएं सुरक्षित नहीं

Sat, 26 Oct 2024 07:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Oct 2024 07:08 PM IST
सार

Farrukhabad News: सदन में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में गुंडों का बोलबाला है। महिलाओं पर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। कहा कि यदि सपा में गुंडे हैं, तो उन्हें पकड़ते क्यों नहीं।

विज्ञापन
Mata Prasad Pandey said BJP is dominated by goons, women are not safe
पत्रकारों से बातचीत करते नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के सदन में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा कि अपराध, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा में गुंडों का बोलबाला है। महिलाओं पर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। किसानों को खाद भी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन



जिले में कई कार्यक्रमों में शामिल होने आए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आवास विकास जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि किसान, नौजवान बदहाल हैं। महंगाई चरम पर होने से आम जनमानस बेहाल है। केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। एक सवाल पर कहा कि करहल उपचुनाव में भाजपा को प्रत्याशी तक नहीं मिला, तभी परिवार के सदस्य को लेकर आए हैं। उन्होंने पहले ही अपनी हार मान ली है। कांग्रेस को एक सीट दे रहे थे, मगर उन्होंने नहीं ली।
विज्ञापन


कहा कि यदि सपा में गुंडे हैं, तो उन्हें पकड़़ते क्यों नहीं। सच में भाजपा में ही गुंडों का बोलबाला है। आने वाले उपचुनाव में पार्टी प्रदेश की सभी सीटें जीतेगी। उनके साथ जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, महासचिव इलियास मंसूरी, महानगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

याकूतगंज के स्कूल में शिक्षकों व छात्रों का बढ़ाया उत्साह
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे सपा के जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव के याकूतगंज स्थित एसबी पब्लिक स्कूल पहुंचे। वहां शिक्षकों और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। विवेक यादव ने माता प्रसाद पांंडेय, यश भारती से सम्मानित मृणेंद्र मिश्रा और जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जितेंद्र सिंह यादव, शशांक सक्सेना, राजन यादव आदि लोग मौजूद रहे।

 

एकता व भाईचारा समाजवादी पार्टी का मुख्य लक्ष्य
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने शनिवार को कहा कि एकता व भाईचारा समाजवादी पार्टी का मुख्य लक्ष्य है। पार्टी का मानना है कि पिछड़ों व वंचितों का आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण एवं उन्हें मुख्य धारा में लाना जरूरी है। जिला उपाध्यक्ष सिराजुल आफाक मुन्ना के भटपुरा के पास प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। नेता प्रतिपक्ष व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव, सिराजुल आफाक, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, राकेश कुमार राका, बिल्लू श्रीवास्तव, जमील अहमद, आदिल अली, इंजमाम अनस सिराजुल मौजूद रहे। विद्यालय के बच्चों ने भी स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed