{"_id":"625fd8b8e97dc7034153bb4b","slug":"massive-fire-in-wheat-fields-in-auraiya-hundreds-of-bighas-of-crop-burnt-to-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग, सैंकड़ों बीघा फसल जलकर राख, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग, सैंकड़ों बीघा फसल जलकर राख, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर
Wed, 20 Apr 2022 03:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 20 Apr 2022 03:54 PM IST
सार
औरैया जिले में बुधवार की दोपहर अचानक गेहूं के खेत में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। तेज हवाओं के चलते आग ने सैंकड़ों बीघा फसल को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तापमान बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी है। औरैया जिले में ही खेतों में आग लगने के दो मामले आ चुके हैं। जिले के अजीतमल तहसील के अधासी, भर्रापुर में बुधवार को दोपहर में गेहूं के खेत में आग लग गई। आग ने बढ़ते-बढ़ते बड़े रकबे को चपेट में ले लिया। इससे सैंकडों बीघा में खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
किसानों के द्वारा गेहूं की फसल पक जाने पर काटने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन आग अज्ञात कारणों से लगी और फिर उसे काटने से किसान वंचित हो गए और उन्हें लाखों रूपये नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों ने ट्रैक्टर से फसल रौंद कर आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच एक ट्रैक्टर भी जल गया।
विज्ञापन
तेज हवा चलने से आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। आग बुझाने के लिए कई फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर हैं। वहीं, बड़ी संख्या में किसान भी आग बुझाने में लगे हैं। बताया जा रहा है कि आग देवेंद्र मिश्रा के खेत में शार्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन