{"_id":"650aa51ff0c17aef760d3057","slug":"massive-fire-broke-out-in-rama-hospital-panic-among-patients-shifted-to-dental-college-rescue-continues-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रामा अस्पताल में लगी भीषण आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी...डेंटल कॉलेज में किया शिफ्ट, रेस्क्यू जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रामा अस्पताल में लगी भीषण आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी...डेंटल कॉलेज में किया शिफ्ट, रेस्क्यू जारी
Wed, 20 Sep 2023 01:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:25 PM IST
सार
Kanpur Fire: मरीजों को कानपुर विश्वविद्यालय के पास लखनपुर स्थित राम डेंटल कॉलेज में शिफ्ट किया रहा है। दर्जनों मरीजों की हालत बहुत ही ज्यादा खराब है। मौके पर एक दर्जन के करीब फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू करने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
मरीजों को किया जा रहा है शिफ्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना स्थित रामा अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर ओपीडी में करीब 11:30 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। बता दें कि जिस फ्लोर पर आग लगी है...उस फ्लोर पर नेत्र, त्वचा और ईएनटी विभाग की ओपीडी चलती है।
विज्ञापन
आग आपथर्मोलाजी विभाग के डॉर्क रूम में लगी। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। थोड़ी ही देर में ओपीडी में आए मरीजो में भगदड़ मच गई। आग पर काबू होता न देख अस्पताल में भर्ती सैकड़ों मरीजों को आनन फानन में अस्पताल से निकाल बाहर खुले में लाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद दर्जनों एम्बुलेंस लगाकर मरीजों को कानपुर विश्वविद्यालय के पास लखनपुर स्थित राम डेंटल कॉलेज में शिफ्ट किया रहा है। दर्जनों मरीजों की हालत बहुत ही ज्यादा खराब है। मौके पर एक दर्जन के करीब फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू करने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन