फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Masons murder case, one accused sent to jail

कानपुर हत्याकांड: मुख्य आरोपी बोला...मेरी प्रेमिका और भाभी से थे राजमिस्त्री के संबंध, इसलिए सीधे मारी गोली

Thu, 21 Jul 2022 09:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 21 Jul 2022 09:29 AM IST
सार

राजमिस्त्री अरुण कुमार हत्याकांड में नया तथ्य सामने आया है। आरोपी ने वारदात कबूलते हुए कहा कि मेरी प्रेमिका व भाभी से राजमिस्त्री के संबंध थे। इसलिए उससे मुझे बदला लेना था। सीधे सीने में गोली मारी।

विज्ञापन
Masons murder case, one accused sent to jail
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजमिस्त्री अरुण कुमार(29) हत्याकांड को अंजाम देने वाला एक आरोपी बुधवार को जेल भेजा गया। मुख्य आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी ने वारदात कबूलते हुए कहा कि मेरी प्रेमिका व भाभी से राजमिस्त्री के संबंध थे। इसलिए उससे मुझे बदला लेना था। सीधे सीने में गोली मारी।
विज्ञापन


वारदात में शामिल अभी एक आरोपी फरार है। जिसकी तलाश जारी है। पनकी गंगागंज निवासी अरुण कुमार अपने भाई कुलदीप के साथ रहता था। 16 जुलाई को सपई गांव निवासी उसके परिचित संदीप ने फोन कर काम दिलाने के बहाने बुलाया था। उसके बाद संदीप अपने दो भाइयों अमित व पवन के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। शव खेत में गाड़ दिया था।
विज्ञापन


 

पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए अमित को गिरफ्तार कर लिया था। एसीपी कल्याणपुर दिनेश शुक्ला ने बताया कि बुधवार को अमित को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। दूसरी ओर मुख्य आरोपी संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया। संदीप ने पूछताछ में कहा कि अरुण के उसकी प्रेमिका से संबंध थे।

 

साथ ही पवन की पत्नी से भी अरुण के अवैध संबंध थे। जब से इस बारे में उसको पता चला था तब से वह अरुण की हत्या करने की साजिश रच रहा था। मौका मिलते ही मार दिया। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि अरुण के सीने में बाईं तरफ गोली मारी गई थी। गोली आरपार हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मूलनिवास चौबेपुर में शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed