फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mason drowned in canal while bathing

Kanpur News: नहाने के दौरान रजवाहा में डूबा राजमिस्त्री

Sat, 16 May 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Mason drowned in canal while bathing
रनियां। थानाक्षेत्र के पचगवां के पास शुक्रवार शाम घाटमपुर रजवाहा में नहाने के दौरान राजमिस्त्री डूब गया। साथ में नहा रहे लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव और गहरे गड्ढे के कारण सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

किशरवल निवासी रामकिशोर कश्यप का बेटा विपिन (35) राजमिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार को वह पचगवां निवासी प्रभु पाल के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गया था। साथ में गांव का गोलू भी था। गोलू ने पुलिस को बताया कि शाम करीब पांच बजे काम खत्म होने के बाद वह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। गर्मी अधिक लगने पर वह घाटमपुर रजवाहा में नहाने के लिए उतर गए। इस दौरान रजवाहा में कई अन्य लोग भी नहा रहे थे।
विज्ञापन

गोलू बताया कि नहाते समय विपिन का पैर गहरे गड्ढे में फिसल गया। पानी और तेज बहाव में विपिन डूबने लगा। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए पानी में उतरे लेकिन गड्ढा काफी गहरा होने के कारण वह सफल नहीं हो सके। अनहोनी की जानकारी पर विपिन के ताऊ नंदकिशोर व अन्य परिजन भी माैके पर पहुंचे। देर रात तक खोजबीन चलती रही। थानाध्यक्ष दिनेश गौतम ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी राजमिस्त्री का पता नहीं चला है। शनिवार सुबह दोबारा से रजवाहा में राजमिस्त्री की तलाश करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed