{"_id":"68531d25da86dcef960d1cee","slug":"mason-dies-under-suspicious-circumstances-murder-charges-filed-kanpur-news-c-220-1-akb1007-127985-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: संदिग्ध हालत में राजमिस्त्री की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: संदिग्ध हालत में राजमिस्त्री की मौत, हत्या का आरोप
Thu, 19 Jun 2025 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर कस्बा स्थित निर्माणाधीन मकान में काम रहे मजदूर की संदिग्ध हालत में तबीयत बिगड़ गई। साथी मजदूर उसे सीएचसी गजनेर ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर आए परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।
गजनेर कस्बा निवासी महेंद्र सविता के निर्माणाधीन मकान में प्लास्टर का काम चल रहा है। इसका ठेका गजनेर निवासी शिवभान ने ले रखा है। बुधवार को कानपुर नगर के घाटमपुर थाना के पारा सरगवां निवासी राजमिस्त्री सुशील कुमार (33) व टुर्रा निवासी मजदूर भगवान दास काम करने आए थे। दोपहर एक बजे के करीब सुशील की संदिग्ध हालत में तबीयत बिगड़ गई। इसपर साथी मजदूर, मकान मालिक व ठेकेदार उसे लेकर सीएचसी गजनेर पहुंचे। वहां डॉ. शिखा सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मजदूर भगवान दास ने बताया कि काम करने के बाद वह दोनों खाना खाने के लिए हाथ धुलकर लौट रहे थे। तभी राजमिस्त्री गश खाकर गिर गए। इसपर उसने राजमिस्त्री को उठाने का प्रयास किया। मगर राजमिस्त्री के शरीर में कोई हलचल न होने पर उसने ठेकेदार व मकान मालिक को जानकारी दी थी। इधर घटना की जानकारी पर राजमिस्त्री के परिजन सीएचसी पहुंच गए। मृतका की पत्नी अर्चना ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पहुंच कर छानबीन कर जानकारी की। गजनेर थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टयता राजमिस्त्री की मौत हार्ट अटैक से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।