फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   martyrs families reacts on akhilesh yadav remark

अखिलेश ने साबित किया कि उनके पास गधे जैसा दिमाग भी नहीं

Thu, 11 May 2017 05:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 11 May 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
martyrs families reacts on akhilesh yadav remark
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
शहीदों को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर तहलका मच गया है। उनके बयान को लेकर सोशल मीड‍िया पर रिएक्शन्स की बाढ़ सी आ गई है।
विज्ञापन

याद हो अखिलेश ने कहा था ''यूपी, मध्य प्रदेश के जवान ही क्यों शहीद होते हैं, गुजरात के क्यों नहीं'' अब इसी बयान पर उनकी किरकिरी शुरू हो गई है। 

 

 


 

शहीदों की फैमिली ने दिया जवाब...

martyrs families reacts on akhilesh yadav remark
डेमो
इस पर अभी न केवल सोशल मीडिया पर ही बल्कि गुजरात के शहीदों की फैमिली ने भी आगे आकर यूपी के पूर्व सीएम के बयान की घोर निंदा की है। उनका कहना है कि अखिलेश यादव का ये बयान पूरी तरह से गलत है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ हुई लड़ाई में शहीद हुए लान्सनायक के पि‍ता तो यहां तक कहते हैं, ''अख‍िलेश गुजरात के गधों की बात करते हैं और अब उन्होंने साबित कर दिया है कि उनके पास गधे जैसा दिमाग भी नहीं है।'' 

गुजरात के ही एक शहीद की पत्नी ने कहा जब उनके पति शहीद हुए तब वे 5 महीने की प्रेग्नेंट थीं। आज उनका लड़का 17 साल का हो चुका है। मुकेश की मां समजूबेन रोते हुए बताती हैं, ''जिन्होंने अपना बेटा, पति, भाई या पिता खोया है, वही हमारे दर्द को समझ सकते हैं। मेरा बेटा गुजरात के उन 13 जवानों में से एक था, जो कारगिल की लड़ाई में शहीद हुआ। हमारे दुख और नुकसान की भावना अखिलेश जैसे राजनीतिज्ञों की समझ से परे है।''


 
विज्ञापन
विज्ञापन

अख‍िलेश को गुजरात के बारे में पता ही नहीं

martyrs families reacts on akhilesh yadav remark
डेमो
कई तीखी प्रतिक्रियाओं के साथ अखिलेश को लोग ऐसे संदेश भेज रहे हैं जिसमें उन्होंने साफ लिखा है कि आप गुजरात के बारे में कुछ जानते ही नहीं। ऐसी बयानबाजी कर आप क्या साबित करना चाहते हैं। 

 
विज्ञापन

अख‍िलेश जी को बयान देने से पहले चेक करने चाह‍िए फीगर्स

martyrs families reacts on akhilesh yadav remark
डेमो
अखिलेश के इस बयान के बाद लोगों ने उन्हें यहा तक हिदायत दे डाली कि आपको बयानबाजी से पहले फीगर्स चेक करने चाहिए। इसके बाद ही अपना मु्ंह खोलना चाहिए।

 

अख‍िलेश ने साब‍ित किया क‍ि उनके पास गधे जैसा द‍िमाग भी नहीं

martyrs families reacts on akhilesh yadav remark
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
इस साल जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ हुई लड़ाई में शहीद हुए लॉयन्सनायक गोपाल सिंह भदौरिया के पिता मुनीम सिंह कहते हैं, अखिलेश जी यूपी में सत्ता से बाहर हो गए हैं और इसी के साथ उन्होंने शिष्टाचार और मेंटल बैलेंस खो दिया है। ऐसे बयानों से वे देश को बांटना चाहते हैं। अखिलेश पर कमेंट करते हुए उन्होंने कहा, एक आदमी जो अपने पिता का बेटा न हो सका, निश्च‍ित है वो देश का बेटा नहीं हो सकता। वह यूपी में विभाजन और रूल टैक्ट‍िक्स का सहारा ले रहे हैं।

उन्होंने हिंदुओं और मुस्ल‍िमों के साथ राजपूतों, ठाकुरों, ब्राह्मणों को भी बांटने का काम किया है। इसी वजह से वह यूपी में सत्ता से बाहर हो गए। देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। वह गुजरात के गधों की बात करते हैं और अब उन्होंने साबित कर दिया है कि उनके पास गधे जैसा दिमाग भी नहीं है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed