फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married womans dead body found in pond, maternal side said  in laws have committed murder, report on seven

Hardoi: विवाहिता का शव तालाब में मिला, मायका पक्ष बोला- ससुरालियों ने की है हत्या, पति समेत सात पर रिपोर्ट

Sun, 27 Aug 2023 06:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 27 Aug 2023 06:50 PM IST
सार

Hardoi Crime: प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि नायब तहसीलदार संतोष कुमार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
Married womans dead body found in pond, maternal side said  in laws have committed murder, report on seven
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में कछौना कोतवाली क्षेत्र के बेरुआ गांव में शौच के लिए गई विवाहिता का शव गांव के ही तालाब में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक नमूने जुटाए। बेरुआ निवासी नईम कपड़ों की ठेली लगाता है और एक दुकान भी है। उसका निकाह 21 नवंबर 2022 को उन्नाव जनपद के बांगरमऊ कस्बे के मोहल्ला सरॉय निवासी आफरीन (25) के साथ हुआ था।
विज्ञापन

नईम के मुताबिक आफरीन रविवार सुबह आठ बजे शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लगभग डेढ़ घंटे बाद कुछ ग्रामीणों ने आफरीन का शव मकान के पीछे बने तालाब में उतराता नजर आने की जानकारी दी, तो मौके पर पहुंचकर उसने शव निकलवाया। इसकी जानकारी पुलिस के साथ ही आफरीन की मां शाहीन बानो को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहीन बोली- ससुराली कर रहे थे दहेज की मांग
दोपहर बाद लगभग चार बजे शाहीन अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। शाहीन का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में बाइक, सोने की चेन, पचास हजार रुपये और फ्रिज की मांग कर रहे थे। यह मांग पूरी न होने पर आफरीन की हत्या कर ससुरालीजनों ने शव तालाब में डाल दिया।

दहेज हत्या का मामला दर्ज
प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि नायब तहसीलदार संतोष कुमार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका की मां की तहरीर पर पति नईम, ससुर सलीम, जेठ कलीम, ननद सपना और जेठानी, बहनोई और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed