फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Married woman hanged herself in jalaun

फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता, सुबह परिजनोंं ने देखा शव तो घर में मच गया कोहराम

Sun, 26 Apr 2020 07:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 26 Apr 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself in jalaun
फांसी - फोटो : social media
जालौन में कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरदौली में बीती रात एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे के पंखे के कुंदे में रस्सी से फांसी लगा आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज गोकुल सिंह मौके पर पहुंचे व जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरदौली निवासी प्रमोद कुमार की शादी पांच साल पहले ग्राम रहट थाना चिकासी हमीरपुर निवासिनी सरोज के साथ हुई थी।
विज्ञापन


बीती रात में बरदौली स्थित घर के कमरे के अंदर सरोज उम्र 28 वर्ष ने फांसी लगा ली। सुबह होने पर परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा, तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। चौकी इंचार्ज गोकुल सिंह ने बताया कि मृतका के छोटे छोटे दो बच्चे हैं। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना का कारण स्पष्ठ नही हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed