फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Married woman hanged for refusing to go to maternal home in Etawah, in-laws accused of dowry death

इटावा: मायके जाने से मना किया, तो विवाहिता ने लगाई फांसी, ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप

Wed, 18 May 2022 04:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 May 2022 04:08 PM IST
सार

ऊसराहार कस्बा में एक विवाहिता महिला ने फंदे से लटक कर जान दे दी। इसकी जानकारी परिजनों में हड़कंप मच गया। मायके पक्ष ने सुसरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Married woman hanged for refusing to go to maternal home in Etawah, in-laws accused of dowry death
मृतका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के ताखा में मायके जाने से मना करने पर महिला ने फांसी लगाकर जान दी। ऊसराहार कस्बा के सरसई नावर तिराहे निवासी पूजा कौशल (25) पत्नी प्रवीन कौशल ने बीती रात पति के द्वारा मायके जाने से मना करने पर फांसी लगाकर जान दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुरालियों पर दहेजहत्या का आरोप लगाया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब साढे दस बजे महिला ने कमरे के अंदर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का पति जब कमरे में गया, तो महिला फंदे पर लटकी मिली। पति व उसके परिजनों ने महिला को फंदे से उतारकर इलाज के लिए इटावा निजी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वो शव को घर ले आये और महिला के मायके सूचना दी। 
विज्ञापन

मृतका के पिता हरिशंकर गुप्ता निवासी मोहल्ला सुमेरचंद कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमने बेटी पूजा की शादी बर्ष 2016 में दान दहेज के साथ ऊसराहार निवासी विनोद कौशल के पुत्र प्रवीन के साथ की थी। लेकिन शादी के एक साल बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पांच लाख रुपये, कार आदि सामान को लेकर आये दिन बेटी को प्रताड़ित करते थे। इसके लिए कोई बार ससुराल वालों से बात की लेकिन ससुराल वालों ने बेटी को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। पिछले एक सप्ताह से बेटी से हमारी बात नहीं करा रहे थे। बीती शाम बेटी ने फोन पर जानकारी दी कि पापा हमें घर बुला लो, नहीं तो ससुराल वाले हमें मार देंगे। उसके बाद फोन कट गया। कुछ समय बाद बेटी की आत्महत्या की सूचना मिली। 

वहीं, मृतका के पति प्रवीन ने बताया कि आये दिन मायके जाने की जिद करती थी। बीते दिवस भी मायके जाने की जिद कर रही थी, तो हमने मना कर दिया। उसके बाद परिवार के सभी लोग छत पर थे, तभी मौका पाकर फांसी लगा ली। मतका अपने पीछे एक बेटी अंजली (3) और डेढ साल बेटा कुशल छोड़ गई। 

सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक सतपाल सिंह व सीओ भरथना साधुराम ने घटना स्थल पर पहुंच कर पुछताछ की। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि मृतका के पिता की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मृतका के पति प्रवीन कौशल, देवर सुमित कुमार, सास ससुर संतरा देवी विनोद कुमार, ननद प्रीती, रानी, बाबा वीरेंद्र कौशल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला के शव पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed