फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Married woman commits suicide in chitrakoot

चित्रकूट: विवाहिता ने फांसी लगा की खुदकुशी, चार दिन पूर्व मायके से विदा कराकर लाया था पति

Sun, 29 Mar 2020 09:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 29 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide in chitrakoot
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
चित्रकूट में चार दिन पहले मायके से ससुराल आई विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। मायके पक्ष के लोगों ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला की शादी चार साल पहले हुई थी और उसके कोई संतान नहीं थी। 
विज्ञापन


राजापुर क्षेत्र के करौंदीकला गांव निवासी मंजू पाल (22) की शादी 2016 में रैपुरा क्षेत्र के लोधौरा गांव के लालबहादुर के साथ हुई थी। लालबहादुर ने बताया कि होली के पहले पत्नी अपने भाई के साथ अपने घर गई थी। चार दिन पूर्व वह पत्नी को विदा कराकर लाया था। 
विज्ञापन


शनिवार की देर शाम मंजू घर पर अकेली थीं, जबकि अन्य लोग खेत में फसल काटने गए थे। देर शाम जब पति खेत से घर लौटा तो कमरा अंदर से बंद था। कुंडी खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो लालबहादुर ने  खिड़की से अंदर झांककर देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजू का शव कमरे की छत से फंदे से लटका था। सूचना पर पहुंचे मंजू के पिता रामबहादुर और चचेरे भाई जयनारायण ने आरोप लगाया कि मंजू को उसके पति और अन्य परिजनों ने मारकर फांसी पर लटका दिया।


पिता ने बताया कि मंजू ने मरने से पूर्व मायके में फोन से बात भी की थी। उधर, रैपुरा एसओ रमेशचंद्र ने बताया कि पुलिस टीम गांव भेजी गई है। अभी थाने में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed