{"_id":"65a24190537d25942002d3a6","slug":"married-hindu-woman-converted-video-of-marriage-went-viral-police-engaged-in-investigation-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: शादीशुदा हिंदू महिला का कराया धर्मपरिवर्तन, निकाह करने का वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: शादीशुदा हिंदू महिला का कराया धर्मपरिवर्तन, निकाह करने का वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 13 Jan 2024 01:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:24 PM IST
सार
Hamirpur News: बिंवार थाना क्षेत्र में शादीशुदा हिंदू महिला का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में थाना प्रभारी राकेश सरोज का कहना है कि महिला अपनी मर्जी से गई थी। आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सारे फोन बंद हैं।
विज्ञापन
शादीशुदा हिंदु महिला का धर्मपरिवर्तन कराकर निकाह करने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले के बिंवार थाना क्षेत्र में शादीशुदा हिंदू महिला का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। किराए के मकान में रहते हुए दोनो में नजदीकी बढ़ी थीं। विवाहिता द्वारा मुस्लिम युवक से निकाह कराने के वायरल फोटो वीडियो से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी किसी भी वायरल वीडियो और फोटो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इस महिला के अपहरण की रिपोर्ट बीती छह दिसंबर को पति ने थाना बिवांर में दर्ज कराई थी। तब से पुलिस इसे बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रभारी राकेश सरोज का कहना है कि महिला अपनी मर्जी से गई थी। बताया आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सारे फोन बंद हैं। वहीं ,पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने अब तक कुछ नहीं किया है, जबकि धर्म संपरिवर्तन कराने वाला आरोपी मौलाना खुलेआम घूम रहा है।