फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Married hanged after a miscarriage in kanpur

कानपुर: फंदे से लटकी मिली विवाहिता, डायरी में लिखा- पति का प्यार नहीं मिला, खत्म हो गई जीने की इच्छा

Tue, 25 Feb 2020 05:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 25 Feb 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
Married hanged after a miscarriage in kanpur
रितिका घोष की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिठूर में नगर निगम कर्मचारी की पत्नी सोमवार सुबह फंदे से लटकी मिली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मायके वालों का कहना है कि एक दिन पहले उसका गर्भपात करवाया था।
विज्ञापन


ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाकर बिठूर थाने में तहरीर दी है। मिर्जापुर निवासी हरिदास चौधरी की बेटी रितिका घोष (28) की शादी पिछले साल 19 जुलाई को लवकुश नगर निवासी नगर निगम कर्मी सोमेंद्र घोष के साथ हुई थी।
विज्ञापन

रितिका के मामा प्रनोब दास ने बताया कि सुबह 9 बजे के करीब सोमेंद्र ने उन्हें फोन करके उसकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी। अस्पताल का नाम नहीं बताया। इस पर उन्होंने 112 नंबर पर कॉल की। पुलिस से पता चला कि रितिका को कल्याणपुर स्थित हॉस्पिटल ले जाया गया है।

अस्पताल पहुंचे तो रितिका का शव बाहर रखा मिला। प्रनोब के देखकर सोमेंद्र  भाग निकला। प्रनोब के मुताबिक सोमेंद्र के पिता राधेश्याम घोष आंखों केडॉक्टर हैं।

शादी के बाद से ही वह दहेज में मोटी रकम की मांग कर रहे थे। सोमेंद्र भी अक्सर रितिका को मारता पीटता था। रितिका गर्भवती थी। ससुरालीजन ने तबियत बिगड़ने का हवाला देकर एक दिन पहले गर्भपात करवा दिया था। 

पति का प्यार नहीं मिला...
इंस्पेक्टर बिठूर कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रितिका के कमरे से एक डायरी मिली है। इसमें पति का प्यार न मिलने की वजह से जीने की इच्छा खतम होने की बात लिखी है। घटना से पहले रितिका ने छोटी बहन स्नेहा को भी मैसेज भेजकर यही जानकारी दी थी।डायरी कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed