फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Marriage was broken for not getting Fortuner car in dowry in Farrukhabad, the bride filed a lawsuit against 15 people

UP NEWS: दहेज में फॉर्च्यूनर कार नहीं मिलने पर शादी तोड़ी, दूल्हन ने 15 लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा 

Thu, 26 May 2022 05:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 26 May 2022 05:43 PM IST
सार

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ दिया गया। इससे शादी की खुशियां काफूर हो गई। लड़की पक्ष ने पुलिस से ससुराल वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Marriage was broken for not getting Fortuner car in dowry in Farrukhabad, the bride filed a lawsuit against 15 people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर में दहेज में फॉर्च्यूनर कार न मिलने पर वर पक्ष ने सगाई की रस्म होने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर युवती ने वर पक्ष के 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

गांव रायपुर निवासी दुर्वेश चंद्र की बेटी खुशबू वर्मन की शादी कासगंज जनपद के गांव थाना दरियावगंज निवासी सचिन कुमार से तय हुई थी। 26 मई को गांव रायपुर में सगाई की रस्म हुई थी। सगाई की रस्म में पिता ने सचिन को 5 लाख रुपये व जेवर, मेहमानों के उपहार में 5 लाख रुपये खर्च किए थे। 
विज्ञापन

सगाई की रस्म के बाद युवती के पिता व भाई ने शादी की तारीख तय करने की बात कही, तो सचिन व उसके घर वाले टाल मटोल करते रहे। इसके बाद बात करना भी बंद कर दिया। कुछ रिश्तेदारों के जरिए जानकारी मिली कि सचिन ने कहीं और शादी तय कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद युवती का भाई सचिन के घर बात करने के लिए गया तो उन्होंने दहेज में फॉर्च्यूनर कार की मांग रख दी। असमर्थता जाहिर करने पर सचिन व उसके परिजनों ने गालीगलौज कर भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। युवती का आरोप है कि सचिन व उसके परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी है। साथ ही दिए हुए 10 लाख रुपये और सामान हड़प लिए। 

खुशबू वर्मन की तहरीर पर पुलिस ने सचिन, उसके पिता गणेश प्रसाद, मां राजकुमारी, पुत्र अरविंद कुमार, चीकू, राजू, पुत्री कोमल, शोभा, लीची, सिन्नी, शिल्पा, गुड़िया, चेतन, गुमान सिंह निवासी गांव थाना दरियावगंज जनपद कासगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed