फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Markets to sparkle with gold and silver rakhis.

Kanpur News: सोना-चांदी की राखियों से चमकेगा बाजार

Fri, 31 Jul 2026 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Markets to sparkle with gold and silver rakhis.
कानपुर। अगस्त से शुरू होने त्योहारी सीजन का असर शहर के सराफा बाजार पर दिखने लगा है। रक्षाबंधन पर बिकने वाली सोना-चांदी की बनी राखियों के लिए थोक व्यापारियों ने ऑर्डर देने शुरू कर दिए हैं। इससे सराफा को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। सोना-चांदी के दामों में उठापटक के बीच भी पिछले सालों की तुलना में अच्छे कारोबार के मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

शहर में सामान्य दिनों में 35 किलो सोना और दो हजार किलो चांदी बिकती थी। यहीं से 200 किलोमीटर क्षेत्र के लोग सोना-चांदी खरीदने आते हैं। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोने के गहनों की एक साल तक खरीद न करने की अपील से सराफा बाजार को तगड़ा झटका लग चुका है। पूर्व में केवल पांच प्रतिशत कारोबार रह गया था। प्रतिदिन 2.5 से पांच किलो तक सोना और 100 किलो चांदी की बिक्री हो रही थी। हालांकि अब त्योहारी मांग बाजार में धीरे-धीरे दिखने लगी है। अब कारोबार 15 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गया है। अगस्त में रक्षा बंधन का पर्व पड़ेगा। इस दौरान शहर में सोने, चांदी और डायमंड की राखियों की बहुत अच्छी मांग होती है। खासकर चांदी की ब्रेसलेट स्टाइल राखियों की मांग बीते सालों से कानपुर व आसपास के जिलों में तेजी से बढ़ी है। अब इसी की मांग बाजार में दिखने लगी है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि बाजार में थोक व्यापारियों ने त्योहार की तैयारी शुरू कर दी है। कारोबार कुछ पहले से बढ़ा है। चांदी की राखियाें की बाजार में मांग लगातार बढ़ रही है। अगस्त के पहले सप्ताह से होलसेल में इनकी बिक्री शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed