फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Market days will increase from Navratri, advance booking of cars and bikes starts

Kanpur News: नवरात्र से बहुरेंगे बाजार के दिन, कार-बाइक की एडवांस बुकिंग शुरू

Wed, 10 Sep 2025 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Market days will increase from Navratri, advance booking of cars and bikes starts
कानपुर। 22 सितंबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं और इसी दिन से जीएसटी की नई दरें भी प्रभावी हो जाएंगी। ऐसे में आटोमोबाइल क्षेत्र में बंपर तेजी का अनुमान जताया गया है। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि पितृ पक्ष में ही ग्राहकों ने अपनी मनपसंद कार और बाइकों को टोकन मनी देकर बुकिंग शुरू करा दी है। बाइक-स्कूटी पर 1800-2000 और कारों के बेस मॉडलाें पर 60 हजार से 80 हजार तक का लाभ मिलने की उम्मीद है। इसी तरह कपड़ा, मेवा, इलेक्ट्रानिक्स, होटल, रेस्टोरेंटों और गेस्ट हाउस में भी अच्छी कमाई की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल शारदीय नवरात्र में ही सबसे ज्यादा गोदभराई, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार और रिंग सेरेमनी होती हैं। इसके लिए भी बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि नवरात्र पर वाहन बाजार टॉप गियर में दौड़ेगा। अभी से ही कारों-बाइकों की बुकिंग मिलने लगी है। जीएसटी दरों की घोषणा के पहले बुकिंग में रुकावट देखने को मिली थी लेकिन 28 प्रतिशत की दर 18 प्रतिशत होने के बाद से बुकिंग आने लगी थी। शहर में कार और बाइक और इलेक्ट्रिक दोपहिया के 100 से ज्यादा शोरूम हैं। विदेशी और लग्जरी कारों की डिमांड देखने को मिल रही है। एसयूवी सबसे ज्यादा ग्राहकों की पसंद बनी है। बाइक-स्कूटी दोनों की मांग देखी जा रही है। मौजूदा समय में शहर में प्रतिदिन 500 से ज्यादा बाइक-स्कूटी और 100 के करीब कारों की बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन

नवरात्र पर इस बार बाजार अच्छा रहने का अनुमान है। छह लाख की कार पर 60 हजार, आठ लाख की कार पर 80 हजार का लाभ मिलने का अनुमान है। हालांकि, एक-दो दिन में कंपनियों के रेट आने लगेंगे। कुछ कंपनियों ने छह सितंबर से ही कीमतें कम कर दी हैं। जिस तरह से पितृ पक्ष में ग्राहक बुकिंग कर रहे हैं उससे इस सीजन में जबरदस्त खरीदारी होने की संभावना है। कारों की डिलीवरी के समय ही फाइनल भुगतान होता है। 22 सितंबर से नवरात्र हैं और इसी दिन से जीएसटी की नई दरें प्रभावी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुमन कपूर, सीईओ, टाटा मोटर्स।
नवरात्र के लिए कपड़ा कारोबारियों ने स्टाॅक जमा करना शुरू कर दिया है। नवरात्र में गोदभराई, रिंग सेरेमनी सबसे ज्यादा होती हैं। साड़ी, सलवार सूट, कोट, इंडो वेस्टर्न की मांग है। हालांकि 2500 से ज्यादा के स्टिचिंग कपड़ों पर जीएसटी दर 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका बाजार पर कुछ समय में प्रभाव दिख सकेगा। कारोबारियों ने ऑर्डर देने शुरू कर दिए हैं। कपड़ाें पर सरकार कोई टैक्स नहीं लगाना चाहिए। - रूमित सिंह सागरी, निदेशक, कानपुर कपड़ा कमेटी
----------
सगाई समेत अन्य मांगलिक कामों के लिए रेस्टारेंट, होटल, गेस्ट हाउसों में बुकिंग शुरू हो गई है। दुग्ध उत्पादों पर जीएसटी खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा दैनिक वस्तुओं पर भी लगने वाली जीएसटी कम हो गई है। इसका प्रभाव आम लोगों को मिलेगा। लागत में कमी आने से मेहमानों की संख्या बढ़ सकेगी। नवरात्र पर बहुत अच्छे कारोबार की उम्मीद है। - राज कुमार भगतानी, महामंत्री, कानपुर, होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन।

---------
इन क्षेत्रों पर भी दिखेगा प्रभाव
इलेक्टानिक्स कारोबारी मनीष कोहली ने बताया कि 43 इंच के ऊपर के टीवी की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। इसमें 10 प्रतिशत जीएसटी की राहत मिली है। ग्राहकों को 25 हजार की टीवी पर 2500 का लाभ मिलेगा, हालांकि अभी कंपनियों ने रेट नहीं खोले हैं। दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलंकार ओमर ने बताया कि मेवा की मांग नवरात्रों पर होती है। अगले कुछ दिनों में इसका असर बाजार पर दिखने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed