फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Many big officers were helpful to Vikas Dubey, notice issued to 26

यूपी: कुख्यात विकास दुबे के मददगार थे कई बड़े अफसर, 26 को कारण बताओ नोटिस जारी

Thu, 14 Apr 2022 03:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 14 Apr 2022 03:24 PM IST
सार

बिकरू कांड के बाद जब एसआईटी ने असलहा लाइसेंस की जांच की तो उन्होंने बिल्हौर में तैनात रहे एसडीएम, एडीएम फाइनेंस और एडीएम सिटी को दोषी पाया।

विज्ञापन
Many big officers were helpful to Vikas Dubey, notice issued to 26
विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास दुबे के मददगार और गलत तरीके से उसका असलहा नवीनीकरण करने वाले अफसरों पर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है। कानपुर में तैनात रहे एसडीएम, एडीएम समेत अन्य 26 अफसरों को शासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमे से 19 अफसर अन्य जिलों में तैनात हैं, जबकि सात अफसर सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जवाब संतोषजनक न होने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन

बिकरू कांड के मुख्य आरोपियों के दोनों असलहा लाइसेंस का फर्जी तरीके से नवीनीकरण हो रहा था। इसके साथ ही जिले में कई सालों तक असलहा लाइसेंस की जांच को कई अफसर दबाए रहे। बिकरू कांड के बाद जब एसआईटी ने जांच की तो उन्होंने बिल्हौर में तैनात रहे एसडीएम, एडीएम फाइनेंस और एडीएम सिटी को दोषी पाया है।

विज्ञापन


उनके खिलाफ एसआईटी ने जांच करके कार्रवाई की संस्तुति की थी। अब शासन स्तर से सभी तैनात रहे अफसरों को नोटिस जारी किया गया है। इनमे से सात अफसर सेवानिवृत्त हो गए है। अब नोटिस जारी करके उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। कमिश्नर डॉ. राजशेखर ने बताया कि शासन ने अफसरों के नाम पूछे थे। उसे लिखित रूप से शासन को बता दिया गया है। बाकी कार्रवाई शासन स्तर से हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed