फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   manisha release from jail

मनीषा जेल से रिहा

Wed, 24 Jun 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
manisha release from jail
शहर के बहुचर्चित ज्योति मर्डर केस की आरोपी मनीषा मखीजा मंगलवार देर शाम जेल से रिहा हो गई। मनीषा अपनी मां के साथ जेल से बाहर आई और सिल्वर कलर की इनोवा में बैठकर घर के लिए रवाना हो गई। मनीषा ने अपना मुंह दुपट्टे से ढंक रखा था।
विज्ञापन


जेल से बाहर निकलने के बाद मीडिया कर्मियों ने सवाल भी किए, लेकिन मनीषा बिना कुछ बोले निकल गई। जमानत के लिए पचास-पचास हजार रुपये के दो बेल बांड भरे   जाने थे, जिसके सत्यापन में थोड़ी देरी हुई। 29 जुलाई 2014 को गिरफ्तार की गई मनीषा की रिहाई हाईकोर्ट और जिला एवं सत्र न्यायालय से जमानत मिलने के बाद मंगलवार को हो गई।
विज्ञापन


शाम साढ़े पांच बजे के आसपास मनीषा की रिहाई का परवाना जिला जेल पहुंचा। मनीषा की रिहाई तीसरे नंबर पर होनी थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से कुछ देर के लिए टाल दी गई। कचहरी गए सभी कैदी जेल के अंदर हो गए, तब शाम 7:34 बजे के आसपास मनीषा को जेल से बाहर निकाला गया। जेल में बंद मनीषा को लेने उसकी मां, पिता और भाई इनोवा कार से पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीषा की रिहाई की चर्चा मंगलवार सुबह से थी। इसके चलते तमाम मीडियाकर्मी जेल के बाहर दिन भर डटे रहे लेकिन रिहाई देर शाम हो सकी। रिहाई के बाद मीडिया कर्मियों ने मनीषा से बातचीत की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अपनी मां के साथ जेल से बाहर आई मनीषा कार में सवार हुई और निकल गई। जेलर एके सिंह ने बताया कि परवाना देर से आया, इसलिए देर शाम प्रक्रिया पूरी की जा सकी।

बताते चलें कि मनीषा को पहले हाईकोर्ट से हत्या की साजिश रचने और फिर जिला एवं सत्र न्यायालय से फर्जी सिम के मामले में जमानत मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed