फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Manipulation of crores of rupees at the sweetmeat trader's place, 15 lakh deposited

Kanpur News: मिठाई कारोबारी के यहां करोड़ों का हेरफेर, 15 लाख जमा कराए

Wed, 25 Feb 2026 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Manipulation of crores of rupees at the sweetmeat trader's place, 15 lakh deposited
कानपुर। बिरहाना रोड स्थित प्रमुख मिठाई कारोबारी और उससे जुड़ी पारिवारिक फर्म (बुद्धसेन फूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) पर एसजीएसटी के छापे में बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। व्यापक स्तर पर टैक्स चोरी मिलने पर कारोबारी ने 15 लाख रुपये तत्काल जमा कर दिए। यह कार्रवाई जोनल एडिशनल कमिश्नर सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन

एडिशनल कमिश्नर एसआईबी प्रशांत कुमार और जॉइंट कमिश्नर जीपी सिंह के नेतृत्व में 12 अधिकारियों की संयुक्त टीम ने घोषित व्यापार स्थल पर एक साथ पहुंचकर जांच शुरू की। विभाग को सूचना मिली थी कि फर्म द्वारा वास्तविक टर्नओवर छिपाकर कर कम टैक्स दिया जा रहा था।।इसी आधार पर दस्तावेजों और स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया। जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर और मौके पर उपलब्ध माल में भारी अंतर पाया गया। लेखा पुस्तकों में भी गड़बड़ी सामने आई। अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण में पाई गई सभी अनियमितताओं के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। छापा खत्म कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान डिप्टी कमिश्नर एसआईबी अभिषेक चतुर्वेदी, कौशलेश सिंह, अफसर हुसैन, असिस्टेंट कमिश्नर प्रभात चौधरी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed