फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Manhole cleaning done for the first time with robotic machine in Kanpur

Kanpur: रोबोटिक मशीन से पहली बार हुई मैनहोल की सफाई, एक दिन में 5 से 8 मैनहोल हो सकते हैं साफ

Wed, 21 Dec 2022 09:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 Dec 2022 09:28 PM IST
सार

शहर में मैनहोल की सफाई रोबोट ने करना शुरू कर दिया है। बुधवार को कंपनी के निदेशक ने नगर आयुक्त को रोबोटिक मशीन की चाभी सौंपी। सफल परीक्षण के बाद अब नगर निगम इसी तरह की और मशीनें खरीदने का प्लान बना रहा है।

विज्ञापन
Manhole cleaning done for the first time with robotic machine in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर नगर निगम ने बुधवार को पहली बार रोबोटिक मशीन से मैनहोल की सफाई कराई। इस मशीन को बनाने वाली कंपनी का दावा है कि इससे एक दिन में 5 से 8 मैनहोल साफ किए जा सकते हैं। 20 - 45 मिनट में लगभग 80 किलो कचरा निकालने का भी दावा किया।

विज्ञापन

इससे पहले इस मशीन को बनाने वाली कंपनी जनरोबोटिक इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक निखिल एनपी ने नगर निगम मुख्यालय में केएससीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन को रोबोटिक मशीन की चाबी सौंपी। उन्होंने यह मशीन नगर निगम को सौंप दी।
विज्ञापन

केआरएमपीएल के राहुल अवस्थी ने बताया कि इसका संचालन नगर निगम करेगा। उन्होंने आगे बताया कि महानगरों में सीवेज नेटवर्क का विस्तार काफी बड़े स्तर पर है, जिसकी सफाई के लिए मैनपॉवर व मशीनरी की आवश्यकता होती है। इसको देखते हुए नगर निगम ने रोबोट खरीदा है और जल्द ही ऐसी और मशीनें खरीदी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed