फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mandakini didi says about pollution and human heart

आजकल सब प्रदूषित, मनुष्य का हृदय भीः मंदाकिनी दीदी

Sun, 10 Sep 2017 11:07 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 10 Sep 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
mandakini didi says about pollution and human heart
मंदाकिनी दीदी
आजकल सब कुछ प्रदूषित हो गया है। जल, वायु यहां तक कि मनुष्य का हृदय भी। पर्यावरण को निर्मल करने के लिए पौधे रोपना चाहिए और इंसान को खुद को निर्मल करने के लिए संतों की संगत करनी जरूरी है।  कथावाचक मंदाकिनी दीदी ने ये बातें शुक्रवार को कानपुर सिविल लाइंस जीएनके कॉलेज परिसर में रामलीला सोसाइटी परेड की तरफ से आयोजित मानस प्रवचन के पहले दिन शाम सात बजे से कथा वाचन कर रही थीं।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि सूर्य की किरणें पहले लाभ पहुंचाती थीं, अब वे भी नुकसान देने लगी हैं। किसान कीटनाशक का प्रयोग कर अन्न दूषित कर रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर इंसान की लाभ पाने की लालसा लोभ में बदल गई है। इससे वर्तमान की ही नहीं, आने वाली पीढ़ी को भी नुकसान है।

विज्ञापन

 

अयोध्या के राजा दशरथ की रानी कैकई और उनकी दासी मंथरा का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि कैकई जब मायके में थीं तो उनमें लोभ था। जब अयोध्या आईं और अच्छे लोगों का साथ पाकर उनका यह लोभ खत्म हो गया। बाद में उन्हें मंथरा का साथ मिला तो उनमें वह लोभ फिर से जाग उठा। लोभ दूर करने का एक मात्र उपाय है, सत्संग करना। दीदी की मानस प्रवचन कथा कई दिनों तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed