फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Manager tampered with schoolgirl In college bathroom

कॉलेज के बाथरूम में घुसकर प्रबंधक ने छात्रा से की छेड़छाड़, धमकाते हुए बोला- कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे

Fri, 28 Dec 2018 11:55 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 28 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Manager tampered with schoolgirl In college bathroom
आरोपी प्रबंधक रत्नाकर शुक्ल
कानपुर में बृहस्पति महिला महाविद्यालय के प्रबंधक रत्नाकर शुक्ल को अपने ही कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को पुलिस रत्नाकर शुक्ल को कोर्ट में पेश करेगी। 
विज्ञापन

किदवई नगर में रहने वाले गल्ला कारोबारी की 21 वर्षीय बेटी किदवई नगर स्थित बृहस्पति महिला महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है।

उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को कॉलेज में बाथरूम में प्रबंधक भी अंदर घुस आया और गलत हरकतें करने लगा। विरोध कर शोर मचाया तो धमकाते हुए बाहर निकल गया। घर पहुंचकर मां को आपबीती बताई। मां भाई और उसे लेकर कॉलेज पहुंची और प्रबंधक से मिलकर विरोध जताया। इस पर धमकाते हुए कहा कि कहीं भी शिकायत कर लो, कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे।
विज्ञापन

इसके बाद उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। छात्रा का आरोप है कि कॉलेज के एक कार्यक्रम में उसका संगीत सुनने के बाद प्रबंधक रत्नाकर शुक्ल उसके पीछे पड़ गए। अक्सर अपने कार्यालय में संगीत सुनने का बहाना करके छेड़छाड़ करते थे, लेकिन उसने भविष्य का ख्याल कर परिजनों को जानकारी नहीं दी।

उन्होंने प्रैक्टिकल में अधिक नंबर दिलाने का प्रभोलन देकर भी गलत हरकत करने की कोशिश की तो उसने विरोध कर दिया था। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। सीओ गोविंदनगर आरके चतुर्वेदी का कहना है कि छात्रा की तहरीर पर प्रबंधक के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। बाथरूम में प्रबंधक की मौजूदगी के मिले सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed