{"_id":"5ca5bcfebdec22068c42a2dd","slug":"man-who-contest-in-every-lok-sabha-election-lok-sabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फुल्लू भइया मुंगौड़े वाले फिर लड़ेंगे चुनाव, दो पत्ती से मचा चुके हैं धमाल, पढ़िए सांसदी का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुल्लू भइया मुंगौड़े वाले फिर लड़ेंगे चुनाव, दो पत्ती से मचा चुके हैं धमाल, पढ़िए सांसदी का सपना
Thu, 04 Apr 2019 01:44 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 04 Apr 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
चर्चा में फुल्लू भाई मुंगौड़े वाले का नाम
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव आते ही यूपी के बांदा जिले में फुल्लू भाई मुंगौड़े वाले का नाम चर्चाओं में आ जाता है। 1980 से 2014 तक एक भी ऐसा लोकसभा चुनाव नहीं हुआ, जिसमें फुल्लू प्रत्याशी न बने हों। एक बार नामांकन के बाद पिता और माता की मृत्यु हो जाने पर चुनाव से बाहर होना पड़ा। दो बार विभिन्न कमियों के चलते उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
चार बार पूरी ताकत से चुनाव लड़ा। एक बार तो निर्दलीय रूप से लड़े फुल्लू को 40,000 से ज्यादा वोट भी मिल गए। इसके पीछे उनका मिला दो पत्ती चुनाव चिह्न था। इस बार भी फुल्लू भइया मैदान में उतरने को तैयार हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
अभी वे वकीलों से मिलकर नामांकन की प्रक्रिया को समझने का प्रयास कर रहे हैं। वे कहते हैं कि नेताओं ने देश को बिगाड़ दिया। इसे सुधारना बहुत जरूरी है। कक्षा 8 तक पढ़े फुल्लू का सपना सांसद की सीट पाकर देश की सेवा करना है।
बताते हैं कि घर में वह और उनकी पत्नी हैं। भतीजे और मोहल्ले के लोग उनका प्रचार करते हैं। पांच साल मुगौड़े बनाकर जो पैसा आता है, उसमें बचाते हैं और चुनाव लड़ते हैं। चुनाव लड़ने का खर्च एक से डेढ़ लाख बताते हुए कहते हैं कि नेताओं ने चुनाव को बहुत महंगा कर दिया है।