{"_id":"5cb492d6bdec2213e54bbd74","slug":"man-upload-picture-of-woman-in-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर महिला की अश्लील फोटो मैसेज के साथ की वायरल, इसलिए उठाया ये खतरनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर महिला की अश्लील फोटो मैसेज के साथ की वायरल, इसलिए उठाया ये खतरनाक कदम
Mon, 15 Apr 2019 07:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 15 Apr 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अपलोड की अश्लील तस्वीरें (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में एक युवक ने युवती की शादी रोकने के लिए सारी हदें पार कर दीं। उसने महिला की अश्लील फोटो मैसेज के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। जब महिला को इस बारे में पता लगा तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में महिला ने पुलिस की शरण ली लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी।
फेक फेसबुक आईडी बनाकर शोहदे ने पनकी निवासी एक महिला की अश्लील फोटो वायरल कर दी। पनकी पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने एडीजी प्रेम प्रकाश से गुहार लगाई। इसके बाद पनकी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पीड़िता के मुताबिक अक्तूबर 2018 में शोहदे के खिलाफ शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

शादी रोकने के लिए शोहदे ने फेसबुक पर अश्लील मैसेज किए अपलोड
फरवरी 2019 में शादी रोकने के लिए शोहदे ने फेसबुक पर उसकी फोटो और अश्लील मैसेज भी अपलोड किए। शादी के बाद भी वह परेशान कर रहा है। इसकी शिकायत एडीजी से की। महिला दर दर भटकती रही पर उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।
मामले की जांच कर रहे सीओ कल्याणपुर अजय कुमार ने बताया कि आईडी का यूआरएल (यूनिफार्म रिसोर्स लोकेटर) सहित अन्य विवरण साइबर सेल को भेज दिया गया है। यूआरएल केजरिए कंप्यूटर का आईपी एड्रेस, संबंधित ईमेल व मोबाइल नंबर की जानकारी निकाल कर आरोपी को पकड़ा जाएगा।