फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man throw red cloth on railway track in auraiya

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रोके जाने पर यात्री ने ट्रैक पर फेंका लाल गमछा, जानिए क्या थी वजह

Tue, 16 Apr 2019 07:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 16 Apr 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
man throw red cloth on railway track in auraiya
रेलवे ट्रैक (फाइल फोटो)

औरैया के कंचौसी में रेलवे ट्रैक पर लाल गमछा फेंकने वाले आरोपी यात्री पर रेलवे एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई के बाद अलीगढ़ जेल भेज दिया गया। इसने कंचौसी रेलवे स्टेशन में अप लाइन से दिल्ली की ओर जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रोके जाने और वैशाली एक्सप्रेस को क्रासिंग दिए जाने पर ट्रैक पर लाल गमछा फेंका था। 

विज्ञापन


कंचौसी रेलवे स्टेशन में अप लाइन में दिल्ली की ओर जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सोमवार को 5:40 बजे पहुंची थी। इसको अप लाइन में रोककर अन्य ट्रेनों को रवाना किया जाता रहा। सवा घंटा बीत जाते के बाद जब वैशाली एक्सप्रेस के आने का समय हुआ तो संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के यात्री अमरजीत सिंह निवासी समस्तीपुर (बिहार) ने नाराजगी जताते हुए लाल रंग का गमछा मेन लाइन पर फेंक दिया और वैशाली को रोकना चाहा।
विज्ञापन


 

मालगाड़ी को रोककर लाल गमछा फेंकने वाले को पकड़ा

इस हरकत को डाउन लाइन से कानपुर जा रही मालगाड़ी के चालक ने देख लिया और उसने मालगाड़ी को रोककर उसे पकड़ लिया। वैशाली एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर खड़ी हो गई। मालगाड़ी के चालक ने यात्री को खलासी ललन मंडल, जो उस समय ड्यूटी पर तैनात था, को सौंप दिया। वैशाली लगभग दस मिनट के बाद रवाना हो गई।

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस करीब दो घंटे खड़ी रही और 7:40 बजे उसे रवाना किया गया। बाद में स्टेशन मास्टर अखिलेश यादव ने फफूंद रेलवे स्टेशन से आरपीएफ को सूचना देकर बुलाया और अमरजीत को उसके हवाले कर दिया। बाद में आरपीएफ ने अमरजीत पर कार्रवाई करने के बाद अलीगढ़ जेल भेज दिया।  

पूरे घटनाक्रम में स्टेशन मास्टर मुकेश कुमार पाल और स्टेशन अधीक्षक पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि फास्ट ट्रेनों को कंट्रोल रूम टूंडला से निकाला जाता है। इस वजह से अन्य सवारी गाड़ियों को रोक लिया जाता है। राजधानी में पत्थरबाजी जैसी कोई घटना नहीं हुई है। आरपीएफ एसआई सरवेंद्र सचान ने बताया कि यात्री को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed