{"_id":"5e185bd88ebc3e880a63a11f","slug":"man-robbed-in-kanpur-lucknow-local-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-लखनऊ के बीच लोकल ट्रेन में आप करते है सफर तो हो जाएं सतर्क, बन सकते हैं इनका शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-लखनऊ के बीच लोकल ट्रेन में आप करते है सफर तो हो जाएं सतर्क, बन सकते हैं इनका शिकार
Fri, 10 Jan 2020 04:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 10 Jan 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
सौरभ दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में समस्तीपुर से कानपुर लौट रहे एक मार्केटिंग कंपनी के कर्मचारी को कानपुर-लखनऊ मेमू में सफर के दौरान जहरखुरानों ने शिकार बनाया। चाय में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उसका बैग पार कर दिया। बेहोशी हालत में उसे अजगैन रेलवे स्टेशन के पास उतार दिया। होश आने पर पीड़ित ने आरपीएफ को जानकारी दी।
पीडित के अनुसार बैग में पड़े 47 हजार रुपये व अन्य कागजात थे। कानपुर के बर्रा थानाक्षेत्र की विश्वबैंक कालोनी में मकान नंबर 103 निवासी सौरभ दीक्षित (28) पुत्र शिशिर दीक्षित समस्तीपुर जिले में एक मार्के टिंग कंपनी में काम करता है। बुधवार को वह ट्रेन से अपने घर कानपुर आ रहा था।
लखनऊ पहुंचकर कानपुर जाने के लिए 64257 एलकेएम में बैठा। ट्रेन में सौरभ की एक युवक से मुलाकात हुई। अनजान युवक ने उससे बातों में फंसाकर खुद को भी कानपुर का निवासी बताया और फिर दोनों ने साथ में चाय पी। चाय पीने के कुछ देर बाद सौरभ बेहोश हो गया।
विज्ञापन
जहरखुरानों ने उसाक बैग पार कर दिया। ट्रेन अजगैन रेलवे स्टेशन पहुंची तो जहर खुरानों ने उसे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे उतार दिया। बुधवार देर रात होश आने पर पीड़ित ने लोगों की मदद से 112 नंबर पर पुुलिस को सूचना दी। आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर हरिप्रसाद मौके पर पहुंचे और सौरभ को जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक के कोई चोट नही है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरपीएफ जांच कर रही है।