{"_id":"5e6fb7088ebc3ea8202cf8ff","slug":"man-misdeed-with-his-mother-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को युवक ने किया शर्मसार, बनाया दुष्कर्म शिकार, लोगों ने जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को युवक ने किया शर्मसार, बनाया दुष्कर्म शिकार, लोगों ने जमकर पीटा
Tue, 17 Mar 2020 09:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 17 Mar 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में युवक ने शराब के नशे में अपनी ही मां के साथ दुष्कर्म कर मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को तार तार कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची यूपी 112 के पुलिस कर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र एक मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय महिला रविवार रात अपने घर के बरामदे में सो रही थी। रात में उसका पुत्र शराब के नशे में आया। उसने बरामदे में सो रही अपनी मां को पकड़ लिया और उनके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने रात में ही यूपी 112 को घटना की जानकारी दी।
इस पर पहुंची पुलिस ने पुत्र को पकड़ लिया। पुलिस जब उसे ले जा रही थी तभी मोहल्ले के लोग जाग गए। उन्होंने उसे जमकर पीट दिया। पुलिस किसी तरह आरोपी को बचाकर कोतवाली ले गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसके पुत्र के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल जसवंत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल कराया जाएगा।

किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म का आरोप
जानवरों को चारा डालने गई किशोरी को रविवार देर शाम गांव के ही युवक ने पकड़ लिया। आरोप है कि उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। फतेहगढ़ कोतवाली की चौकी सरह के एक गांव निवासी ग्रामीण की 14 वर्षीय पुत्री रविवार देर शाम को जानवरों को चारा डालने बाहर आई।
आरोप है कि इसी दौरान गांव के युवक ने उसे पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठूंस कर पास की एक झोपड़ी में खींच ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंह से कपड़ा निकल जाने पर उसने शोर मचाया तो परिवार को लोग दौड़ते हुए आए। इस पर युवक जान माल की धमकी देता हुआ भाग गया।
किशोरी की मां ने सोमवार को कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी। मां ने बताया कि घटना की जानकारी तत्काल यूपी 112 को दी थी। पुलिस मौके पर आकर छानबीन करके चली गई। कोतवाल जसवंत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।