फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man lured woman constable into relationship with promise of marriage, accused arrested

Kanpur News: महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Oct 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Man lured woman constable into relationship with promise of marriage, accused arrested
इटावा। महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर एक युवक ने तीन साल तक संबंध बनाए। शादी का दबाव बनाया तो युवक ने मना कर दिया। महिला सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थाना फ्रेंड्स कॉलोनी थानाक्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला सिपाही ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि 2017 में वह एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी। थाना बढ़पुरा ग्राम उदी निवासी रोहित भी उसके साथ कोचिंग सेंटर में पढ़ता था। उसी दौरान दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। कुछ वर्षों बाद महिला का पुलिस की भर्ती में नंबर आ आया। उसने कई बार रोहित से शादी की बात कही पर वह टालता रहा। युवक महिला सिपाही को बातों में फंसा कर लगातार अवैध संबंध बनाता रहा। शादी की बात करने पर रोहित ने परिजनों के राजी न होने का हवाला देकर इन्कार कर दिया। सीओ अभय नारायण राय ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed