{"_id":"5cfe4ee4bdec22078a1fe227","slug":"man-killed-his-friend-in-daru-party-at-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर पर चल रही थी दारू पार्टी, एक गाली से छा गया मातम, पहले चाकू से गोदा फिर बेल्ट से कस दिया गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर चल रही थी दारू पार्टी, एक गाली से छा गया मातम, पहले चाकू से गोदा फिर बेल्ट से कस दिया गला
Mon, 10 Jun 2019 06:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 10 Jun 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद बदहवास हालत में बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में चांदपुर थाने के पहाड़पुर बडिगवां गांव में रविवार रात नशेबाजी में मौरंग सप्लायर की हत्या कर दी गई। आरोपी दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चांदपुर के गोदहा गांव निवासी मनोज वर्मा 40 खेती के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से मौरंग की सप्लाई का काम करते थे।
अमौली प्रतिनिधि के मुताबिक मनोज वर्मा और पहाड़पुर बडिगवां निवासी मोहित दोस्त थे। मोहित ने पुलिस को बताया कि मनोज और उसने अमौली मे शराब पी। इसके बाद मनोज की ही बाइक से मीट पानी के पाउच और एक बोतल लेकर घर आ गए। रात 10:30 बजे करीब चारपाई पर खाना सजा था। पीने के दौरान मनोज ने गाली दे दी।

घटना के बाद पुलिस पहुंची तो मौके पर मिल गया हत्यारा
बकौल मोहित उसने टोका फिर भी मनोज गाली देने से बाज नहीं आया। इसके बाद गुस्से में मार डाला। लोगों ने बताया कि मोहित ने पहले चारपाई के पावे से वार किया फिर सलाद काटने के लिए रखी चाकू से मारा। इसके इसके बाद बेल्ट से गला काट कर हत्या कर दी। मनोज के गले में बेल्ट कसा हुआ मिला।
बेहद नशे में होने के कारण मोहित भाग नहीं सका। पुलिस को रात करीब 11:30 बजे घटना की जानकारी हुई। वह पहुंची और मोहित को गिरफ्तार कर लिया। रात में ही नव आगंतुक एस पी रमेश भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
थानाध्यक्ष कैलाश नाथ ने बताया कि मनोज के बड़े भाई अजय ने मोहित, उसके पिता जयचंद, भाई रोहित व शिवम को नामजद किया है। उसका कहना है कि सभी ने मिलकर उसके भाई की हत्या की है। हालांकि वह इसकी कोई ठोस वजह नहीं बता सका।