फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man get 10 years jail for misdeed with girl

तीन वर्ष पहले हैवान ने मासूम से किया था दुष्कर्म, अब मिली इतने सालों की सजा

Sat, 01 Jun 2019 06:28 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 01 Jun 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
man get 10 years jail for misdeed with girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
औरैया में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश चौधरी ने सहायल थाना क्षेत्र में तीन वर्ष पूर्व एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में दोष सिद्ध होने पर अतीत उर्फ बड़ेलाल निवासी पुर्वामका को 10 वर्ष का कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 35 हजार रुपये अर्थदंड से भी दंडित किया है। अर्थदंड अदा न करने पर उसे अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। 
विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक (पास्को) जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पीड़ित 11 वीं कक्षा की छात्रा ने स्वयं सहायल थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि वह 30 सितंबर 2016 की शाम करीब पांच बजे खेत से चारा लेकर घर लौट रही थी। तभी बाजरा के खेत के पास पुर्वामका निवासी अतीत उर्फ बड़ेलाल पुत्र मुनीष चंद्र ने उसे पकड़ लिया और बाजरा के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इस मामले की रिपोर्ट के आधार पर धारा 376, 506 व पास्को के तहत मुकदमा दर्ज हुआ व विवेचना के बाद चार्जशीट एडीजे कोर्ट में प्रस्तुत हुई। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जितेंद्र सिंह तोमर व सहयोग चंद्रभूषण तिवारी व सुधीर कुमार गौतम ने नाबालिग पीड़िता के साथ हुए अपराध को अत्यधिक गंभीर प्रकृति का मामला बताते हुए कठोर दंड देने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव पक्ष ने 23 वर्षीय आरोपी नवयुवक को निर्दोष बताया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश (पास्को) राजेश चौधरी ने अभियुक्त अतीत उर्फ बड़े लाल को 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं 35 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।  अधिवक्ता शिवम शर्मा ने बताया कि अर्थदंड की धनराशि में से 50 प्रतिशत बतौर प्रतिकर पीड़िता को प्रदान किया जाएगा। दोष सिद्ध अपराधी अतीत को जिला कारागार इटावा भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed