फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man found hanging in Etawah, family accuses wife and her alleged lover of murder

Etawah: पापा फंदे पर थे और खुला था दरवाज़ा...10 साल की बेटी ने खोली कातिल मां के 'इश्क' की पोल! पढ़िए पूरा सच..

Tue, 14 Jul 2026 01:48 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 14 Jul 2026 01:48 PM IST
सार

Etawah News: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव में रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय आनंद राजपूत उर्फ महबूब का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पत्नी, उसके कथित प्रेमी और अन्य लोगों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Man found hanging in Etawah, family accuses wife and her alleged lover of murder
मृतक : आनंद राजपूत उर्फ महबूब - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव में रविवार की आधी रात एक ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया, जिसने न सिर्फ एक परिवार को तबाह कर दिया बल्कि रिश्तों को भी शर्मसार कर दिया। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक 35 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर का शव उसके ही घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ मिला।

विज्ञापन

पुलिस जिसे शुरुआती तौर पर खुदकुशी मानकर चल रही थी, उस रहस्यमयी मौत का पर्दाफाश मृतक की 10 साल की मासूम बेटी ने कर दिया। मासूम के आंखों देखे सच ने अपनी ही मां की उस खौफनाक 'प्रेम कहानी' और रंजिश की पोल खोलकर रख दी है, जिसकी कीमत उसके पिता को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधी रात को खुली आंख.. सामने था पिता का शव

तोड़ा गांव निवासी आनंद राजपूत उर्फ महबूब (35) प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ-साथ चौगान गांव में एक ईंट-भट्ठे में पार्टनर के रूप में काम करता था। रविवार रात करीब 10 बजे वह काम निपटाकर घर लौटा था। गर्मी के कारण आनंद अक्सर अपने कमरे और घर का मुख्य दरवाजा खोलकर सोता था।

विज्ञापन

इस वारदात का सबसे झकझोर देने वाला पहलू तब सामने आया जब आधी रात करीब डेढ़ बजे आनंद की 10 वर्षीय बड़ी बेटी छवि की अचानक आंख खुली। छवि ने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा पूरा खुला हुआ था।

जब वह डरी-सहमी हालत में पिता के कमरे की तरफ गई, तो अंदर का नजारा देखकर उसकी चीख निकल गई। कमरे में उसके पापा का शव फंदे से लटक रहा था। मासूम की चीख सुनकर घर के अन्य लोग दौड़े और आनंद को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

3 महीने पहले पकड़ा थाअफेयर, जेल की रंजिश बनी काल

आनंद की मौत के बाद उसके भाई प्रीतम और पिता सुघर सिंह राजपूत ने पुलिस के सामने बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए। परिजनों का आरोप है कि आनंद की पत्नी आशिकी का गांव के ही एक युवक शिवम से लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था। करीब तीन महीने पहले आनंद ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया था।

उस वक्त आनंद ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी शिवम को जेल भेज दिया था। परिजनों का सीधा आरोप है कि जेल जाने से बौखलाए प्रेमी और पत्नी ने मिलकर आनंद को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पिता ने आरोप लगाया कि भोर के समय करीब छह लोग घर में घुसे, आनंद की हत्या की और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।

कातिल मां की मनगढ़ंत कहानी और सीसीटीवी का सुराग

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी पत्नी आशिकी ने बचने के लिए एक मनगढ़ंत कहानी रची। उसने पुलिस को बताया कि वह रात में अपने दो छोटे बच्चों के साथ छत पर सो रही थी। देर रात जब वह अपनी छोटी बेटी को शौच कराने नीचे उतरी, तो उसने गांव के एक युवक के साथ 3-4 अज्ञात लोगों को घर से भागते देखा। उसने दावा किया कि उन्हीं लोगों ने उसके पति को मारा है।

लेकिन, पुलिस की तफ्तीश और पास के विक्रमपुर गांव में एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे ने इस कहानी को पूरी तरह संदिग्ध बना दिया। सीसीटीवी फुटेज में रात ठीक 12 बजकर 5 मिनट पर दो वाहनों पर सवार तीन संदिग्ध लोग तोड़ा गांव की तरफ जाते और आते हुए कैद हुए हैं।

हर एंगल पर जांच, पत्नी से पूछताछ जारी

वारदात की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है, इसलिए शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल और वीडियो रिकॉर्डिंग के तहत कराया गया है।

मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और मासूम बेटी छवि के बयानों के आधार पर कड़ियों को जोड़ रही है। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही हत्या की कड़ियों का पूरी तरह खुलासा कर दिया जाएगा और कातिल मां व उसके सहयोगियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed