{"_id":"6a0f6d6ecfe1dea64d03a440","slug":"man-found-hanging-identified-murder-charge-quashed-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-143047-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फंदे से लटके मिले युवक की हुई पहचान, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फंदे से लटके मिले युवक की हुई पहचान, हत्या का आरोप
Fri, 22 May 2026 02:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 22 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के घसमऊ के पास मंगलवार को एक युवक का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। बृहस्पतिवार को अफसरिया की मड़ैया से पहुंचे माता-पिता ने मृतक की पहचान बेटे के रूप में की। परिजन ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
अफसरिया की मड़ैया निवासी सतनाम सिंह, शिवानी देवी गुरुवार दोपहर अकबरपुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्हें पुलिस ने घसमऊ के पास फंदे से लटके मिले युवक का शव दिखाया। इस पर दोनों ने मृतक की पहचान बेटे चंदन (25) के रूप में की। पिता ने बताया कि बेटा हरियाणा गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह यहां कैसे आया इसकी जानकारी नहीं हैं। माता-पिता बेटे का शव देख बिलखते रहे और हत्या का आरोप लगाया।
बता दें कि सोमवार को घसमऊ के पास नेशनल हाइवे किनारे एक बंद पड़े स्कूल के पीछे आम के पेड़ पर युवक का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी भेज दिया था। इधर सोशल मीडिया से मिली जानकारी व बेटे से कई दिनों से संपर्क न होने पर परिवार लोग सिकंदरा पहुंचे। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंच शिनाख्त की। प्रभारी थानाध्यक्ष तबारक अली ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व आरोप के आधार पर जांच की जाएगी।