फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man found dead in railway station

भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन पर तड़प-तड़प कर मर गया बुजुर्ग यात्री, दो घंटे बाद आया डॉक्टर 

Sun, 02 Jun 2019 03:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 02 Jun 2019 03:29 AM IST
विज्ञापन
man found dead in railway station
मृत बुजुर्ग को बेहोश समझकर चेहरे पर पानी डालता युवक - फोटो : अमर उजाला
गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर 65 साल का यात्री गर्मी लगने से तड़प कर मर गया। बेहोश होकर जमीन पर गिरा तो रेलवे डॉक्टर को फोन किया गया। शाम चार बजे फोन करने के दो घंटे बाद रेलवे के लोको हॉस्पिटल से डॉक्टर रमेश चंद्रा गोविंदपुरी पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने पहुंचकर उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा भरा।
विज्ञापन


दिबियापुर के रहने वाले केशनलाल प्रजापति (65) सुबह इटावा से कानपुर आए थे। दोपहर बाद वह अपने घर औरैया जिले के दिबियापुर लौटने के लिए गोविंदपुरी स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने लगे। वह दिबियापुर के अमौवाहार गांव के रहने वाले थे। वह पहले से बीमार थे। शाम करीब पौने चार बजे अचानक वह स्टेशन पर बेंच से बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन


 

गर्मी से तड़प-तड़प कर निकली बुजुर्ग की जान

man found dead in railway station
बुजुर्ग को देखता युवक - फोटो : अमर उजाला
बगल में बैठे यात्रियों ने उन्हें संभाला और चेहरे पर पानी डाला। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर नेहा मिश्रा के माध्यम से रेलवे डॉक्टर को दी गई। उस समय डॉ. रमेश चंद्रा करीब सात किमी दूर जीटी रोड स्थित लोको अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज अटेंड कर रहे थे। वह शाम को छह बजे गोविंदपुरी पहुंचे और वहां यात्री को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी के चौकी प्रभारी उमेश यादव ने पंचनामा भरकर यात्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 
करीबी रेलवे अस्पताल को जाता है मेमो
रेलवे में किसी भी सूचना या कार्य के लिए लिखित मेमो दिया जाता है। गोविंदपुरी स्टेशन पर डॉक्टर को बुलाने के लिए जूही में उत्तर रेलवे के मंडलीय अस्पताल को स्टेशन मास्टर मेमो भेजता है। उत्तर मध्य रेलवे के लोको अस्पताल की इमरजेंसी में कॉल की जाती है। जूही या लोको अस्पताल में सबसे करीब जो भी डॉक्टर उपलब्ध होता है, उसे बुलाया जाता है। 

गोविंदपुरी महिला रेलवे स्टेशन की स्टेशन मास्टर नेहा मिश्रा ने बताया कि यात्री के अचेत होकर गिरने की सूचना पर पहले लोको अस्पताल की इमरजेंसी में कॉल किया और जूही के मंडलीय रेलवे अस्पताल में मेमो भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed