{"_id":"6317194bf9e0564f4218b0e9","slug":"man-fell-down-on-railway-track-and-train-passed-upon-him-at-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के ऊपर से गुजरी ट्रेन: 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय', यह कहावत अभी तक सुनी ही होगी, आज पढ़ भी लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के ऊपर से गुजरी ट्रेन: 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय', यह कहावत अभी तक सुनी ही होगी, आज पढ़ भी लें
Tue, 06 Sep 2022 03:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 06 Sep 2022 03:30 PM IST
सार
यूपी इटावा जिले में एक ऐसा हादसा हुआ है जिसे देखकर सभी की सांसें थम गईं। मगर कुछ ही पलों पर लोगों ने राहत की सांस ली। एक युवक प्लेटफॉर्म से चलती ट्रेन के नीचे गिर गया। उसके ऊपर से ट्रेन गुजर गई। गनीमत रही कि उसे कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
यात्री भोला सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले में इंटरसिटी एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से यात्री ट्रैक पर गिर पड़ा। ट्रेन गुजरने के बाद यात्री के सकुशल बचने पर लोगों ने राहत की सांस ली। भरथना रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म दो पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ने के दौरान बकेवर के नसीदीपुर बोझा गांव निवासी भोला सिंह का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे गिर पड़ा।
इस दौरान ट्रेन चल दी। ट्रेन निकलने के बाद एक किनारे लेटा यात्री सुरक्षित निकल आया। गनीमत रही कि उसे कोई चोट नहीं आई है। ट्रैक से उठते ही उसने भगवान का धन्यवाद किया। यात्री भोला सिंह ने बताया कि दिबियापुर जाने के लिए वह भरथना रेलवे स्टेशन आया था, ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिर पड़ा था। आज भगवान ने मेरी जिंदगी बख्श दी।