फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man fall on axe in quarrel with brother, died during treatment in hospital

भाई से झगड़े में कुल्हाड़ी पर गिरा युवक, अस्पातल में इलाज के दौरान मौत

Fri, 13 Mar 2020 07:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Mar 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
man fall on axe in quarrel with brother, died during treatment in hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जालौन के सिरसाकलार में भाई से झगड़कर युवक कुल्हाड़ी पर गिर गया। जिससे उसके सिर पर चोट आई गई। हालत बिगडने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पिता ने थाने में सूचना दी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सौरभ सिंह का कहना है कि मामले की सूचना (फौती) दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरा शेखपुर में दो भाइयों सुनील व देवेंद्र उर्फ छोटू (22) में किसी बात पर झगड़ा हो गया। विवाद के बाद छोटा भाई छोटू शराब के नशे में अपने कमरे में लड़खड़ाते हुए घुसा और वहीं पड़ी कुल्हाड़ी के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन


जिससे उसके सिर पर चोट आ गई। अगले दिन छोटू की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। परिजन छोटू को लेकर झांसी जा ही रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया देवेंद्र तीन भाई हैं बड़ा भाई सुनील गांव में रहकर खेती किसानी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र अपने से छोटे तीसरे भाई के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। मृतक छोटू की शादी भी नही हुई थी। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह का कहना है कि पिता ने तहरीर दी है कि दोनों भाई आपस में शराब पीकर लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि फिलहाल सूचना दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed