फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man fall in river from bridge

जुगाड़ के पुल से गिरकर पांडु नदी में समाया युवक, जेसीबी व गोताखोरों से कराई गई शव की तलाश

Sun, 03 Mar 2019 11:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 03 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
man fall in river from bridge
जेसीबी से हुई शव की तलाश

कानपुर के सचेंडी में जुगाड़ के पुल से गिरकर इलेक्ट्रिशियन मुकेश सैनी (36) पांडु  नदी में समा गया। पुलिस ने गोताखोरों व जेसीबी की मदद से मुकेश की स्कूटी नदी से बाहर निकलवा ली। देर शाम तक मुकेश का पता नहीं लगा।

विज्ञापन


मुकेश सचेंडी के कला का पुरवा गांव का रहने वाला था। उसकी पनकी स्टेशन रोड पर बैट्री की दुकान है। वह इलेक्ट्रिशियन का काम भी करता था। परिजनों के मुताबिक शनिवार रात दुकान बंद करके स्कूटी से घर जा रहा था।
विज्ञापन


बदुआपुर गांव में पांडु नदी पर निर्माणाधीन पुल पर लोहे के पाइप लगाकर जुगाड़ से बनाए गए पुल से होकर वह जा रहा था। नदी का पानी ओवर फ्लो होने के चलते स्कूटी अनियंत्रित हो गई। वह स्कूटी समेत नदी में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ग्रामीण ने पुलिस और मुकेश के परिजनों को सूचना दी। रविवार को पुलिस ने 20 गोताखोर व जेसीबी को नदी में उतारा। लेकिन मुकेश का पता नहीं चला। उसकी पत्नी सुमन व परिवार के अन्य लोगों को रो-रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed