फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man dies after being hit by train

Kanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 26 Nov 2023 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 26 Nov 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
रूरा। रेलवे स्टेशन की अप लाइन पर गोहाटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपनी बहन के यहां से घर लौट रहा था। पुलिस हादसे के कारणों को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के थाना सचेंडी अंतर्गत गंभीरुर निवासी मूरत सिंह का बेटा जितेंद्र कुमार (32) शुक्रवार की शाम बहन नीलम निवासी गैजूमऊ, थाना रूरा के घर आया था। शाम को छह बजे के करीब वह बहन से घर जाने की बात कह निकला था। शाम 7 बजकर 58 मिनट पर नहर के पास खंभा नंबर 1061/11-13 पर कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही 1061 गोहाटी एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने उसके पास से मिले कागजातों के आधार पर शिनाख्त की। घटना की जानकारी मिलने पर बहन, बहनोई व अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। जीआरपी एसआई अर्पित तिवारी ने बताया कि पिता मूरत सिंह की शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed