फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man came with marriage proposal woman refused he threw acid on her in kanpur

30 साल कैद रहेगा 'शैतान': विधवा का हाथ मांगने आया था दो बच्चों का बाप, इनकार करने पर महिला को तेजाब से नहलाया

Tue, 28 Jan 2025 07:01 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर। Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Jan 2025 07:01 PM IST
सार

दोषी करार दिया गया दो बच्चों का बाप अजय वास्तव में दरिंदा ही था। कल्याणपुर मवईया का रहने वाला अजय चार मई 2022 को विधवा के घर आया तो शादी का प्रस्ताव लेकर था, लेकिन साथ में तेजाब की बोतल भी लाया था।

विज्ञापन
man came with marriage proposal woman refused he threw acid on her in kanpur
महिला पर युवक ने फेंका तेजाब - फोटो : freepik

विस्तार

हर तरफ नये साल का जश्न और बधाइयों का दौर था, लेकिन बिधनू की इस महिला के हिस्से यह साल सिर्फ दर्द लेकर आया। दर्द भी ऐसा कि दिन बीतने से पहले ही दुर्घटना में पति की मौत की खबर आ गई। और...साल बीतने से पहले ही 4 मई को एक वहशी अजय ने उसे तेजाब से नहला दिया। विधवा की खता सिर्फ इतनी थी कि उसने शादी करने से इनकार कर दिया था। पीड़िता के जख्म तो शायद कभी न भरें पर अब उसके जख्मों को मरहम जरूर मिला है। दरिंदे अजय को कोर्ट ने 30 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है। कानपुर शहर की किसी अदालत ने पहली बार इतनी कठोर सजा सुनाई है।

विज्ञापन

विधवा के प्यार में अंधा था अजय
अपर जिला जज तृतीय कंचन सागर ने एकतरफा प्रेम में विधवा को तेजाब से जलाने वाले अजय पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह पूरी रकम पीड़िता को क्षतिपूर्ति के रूप में दी जाएगी। मुकदमे को इस अंजाम तक लाने के पीछे भी विधवा का हौसला और हिम्मत है। पति की मौत के बाद बिधनू की खरगपुर सोसाइटी स्थित अपने मायके में रही। एक रस्सी फैक्टरी में काम किया। तेजाब से हमले के बाद पूरी हिम्मत से लड़ाई लड़ी। न तो दबाव में आई, न किसी धमकी से डरी। पीड़िता ने कोर्ट में भी बयान दिया था कि अजय के घर वाले समझौते के लिए दबाव बनाते थे। समझौता न करने पर धमकी देते थे कि अजय छूटकर आएगा तो जान से मार डालेगा। मगर पीड़िता पीछे नहीं हटी...डटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव के साथ लाया था तेजाब की बोतल
दोषी करार दिया गया दो बच्चों का बाप अजय वास्तव में दरिंदा ही था। कल्याणपुर मवईया का रहने वाला अजय चार मई 2022 को विधवा के घर आया तो शादी का प्रस्ताव लेकर था, लेकिन साथ में तेजाब की बोतल भी लाया था। पीड़िता के इनकार करने पर उसने यही तेजाब उसके ऊपर उड़ेल दिया। पड़ोसियों ने पुलिस और उसके पिता को सूचना दी। उर्सला और लखनऊ के केजीएमयू में इलाज चला।

विज्ञापन

सबूतों और गवाहों ने पहुंचाया जेल
एडीजीसी ओमेंद्र दीक्षित ने बताया कि 14 सितंबर 2022 को कोर्ट में आरोप तय हुए थे। अभियोजन की ओर से पीड़िता और उसके पिता सहित सात गवाह कोर्ट में पेश हुए। आरोप तय होने के बाद सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने अजय को दोषी मानकर सजा सुनाई।

पीड़िता की बहादुरी को कोर्ट ने सराहा
फैसले में कोर्ट ने भी कहा कि पीड़िता ने न सिर्फ अपनी चोटों को सहन किया बल्कि खुद न्यायालय में गवाही देकर बहादुरी से पूरी घटना को बताया। इस घटना का भार पीड़िता को पूरे जीवन उठाना होगा, इसलिए अजय को 30 साल की कठोर कारावास देने से ही न्याय की मंशा पूरी होगी।

कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी, ठुकराई रहम की अपील
सुनवाई के दौरान एडीजीसी ओमेंद्र दीक्षित ने तर्क रखा कि पीड़िता पर तेजाब डालकर अभियुक्त ने गंभीर सामाजिक अपराध किया है। इसलिए कठोर दंड दिया जाए, जबकि बचाव पक्ष ने पहला अपराध होने के आधार पर रहम की दुहाई दी थी। कोर्ट ने कहा कि अजय का अपराध गंभीर है। एसिड अटैक की चोटों की शारीरिक सीमाएं गहरी और स्थायी होती हैं जो उनके मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यक्षमता पर सीधा प्रभाव डालती हैं। विकृति और विकलांगता के परिणामस्वरूप पीड़ित स्थायी रूप से दुर्बल हो जाते हैं और उन्हें अपना जीवन, अपना काम, अपनी शिक्षा छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है। कोर्ट ने रहम की अपील ठुकराते हुए सख्त सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed