{"_id":"5d431c868ebc3e6cdb2e9610","slug":"man-brutally-murdered-between-father-and-son-fight","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: झगड़े में बीच बचाव करने पहुंचे युवक को पिता-पुत्र ने पीट पीटकर बेरहमी से उतरा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: झगड़े में बीच बचाव करने पहुंचे युवक को पिता-पुत्र ने पीट पीटकर बेरहमी से उतरा मौत के घाट
Thu, 01 Aug 2019 10:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 01 Aug 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई मे जुए के दौरान दो युवकों के बीच झगड़े में बीच-बचाव कराने वाले युवक की अगले दिन बृहस्पतिवार को नाई की दुकान में दाढ़ी बनवाते समय बाप-बेटे ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के ककेड़ी तिराहे पर हुई इस वारदात से सनसनी मच गई।
पुलिस ने युवक के भाई की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ नामजद रिपार्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सांडी थाने के ककेड़ी गांव निवासी अमित कुमार सिंह उर्फ डेविड (35) पुत्र दिगंबर सिंह खेतीबाड़ी करते थे। सुबह 10 बजे बाइक से बेटी विट्टो (10) को एक निजी स्कूल में छोड़ने गए थे।

लौटते समय ककेड़ी तिराहे पर दाढ़ी बनवाने लगे। सुबह पौने ग्यारह बजे गांव का मोहनीश अपने पिता नन्हे संग पहुंचा और दुकान के अंदर ही अमित के सिर पर लाठी से वार कर दिया। अमित के गिरते ही बाप-बेटे, दोनों ने लाठियों से जमकर पीटा और मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए।
सूचना पर अमित के परिजन पहुंचे और जिला अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में अमित की मौत हो गई। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एक दिन पूर्व गांव में जुआ खेलने के दौरान मोहनीश और सोनू के बीच विवाद हो गया था।
वहां मौजूद अमित ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया था। मोहनीश का आरोप था कि अमित साथ देता तो वह सोनू को पीट देता। बताया कि युवक के भाई आलोक सिंह की तहरीर पर मोहनीश और नन्हे के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों गांव से भाग गए हैं।