{"_id":"5cf6af04bdec22071c2e10a6","slug":"man-beating-woman-after-misbehave","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी के रुपये लेने पहुंची महिला के दबंगों ने मारपीट कर फाड़े थे कपड़े, 90 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधारी के रुपये लेने पहुंची महिला के दबंगों ने मारपीट कर फाड़े थे कपड़े, 90 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
Tue, 04 Jun 2019 11:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़ के बाद हुई मारपीट (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया सदर कोतवाली पुलिस ने तीन माह पहले औरैया में उधारी के रुपये वापस करने का झांसा देकर महिला से मारपीट व छेड़छाड़ करने पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जनपद इटावा निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि कानपुर नगर के थाना नौबस्ता क्षेत्र में आवास विकास हंसपुरम कालोनी निवासी सोनू अवस्थी ने अपने पिता के इलाज के लिए तीन माह पहले दो लाख रुपये उधार लिए थे।
इस बीच उसने युवक से कई बार उधारी के रुपये वापस करने को कहा लेकिन हर बार वह टरकाता रहा। 10 मई की सुबह लगभग 10 बजे युवक ने उसे हाईवे रोड के पास जालौन चौराहे पर यह कहकर बुलाया कि वह उसको देने के लिए रुपये ले आया है।
आरोप है कि जब वह वहां पहुंची तो वहां मौजूद सोनू अवस्थी, उसकी पत्नी आरती द्विवेदी के अलावा रवि निवासी जमरही थाना कुठौंद जनपद जालौन ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए बाल पकड़कर सड़क पर गिरा दिया। छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। रुपये वापस न करने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।