फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   malignant disease scheme closed in hallet hospital kanpur

हैलट में असाध्य रोग योजना बंद, साढ़े छह सौ मरीज खतरे में, शासन ने कहा आयुष्मान योजना से करें इलाज

Thu, 01 Aug 2019 07:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 01 Aug 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
malignant disease scheme closed in hallet hospital kanpur
कानपुर के हैलट अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया
जीएसवीएम मेडिकल कालेज के हैलट अस्पताल में असाध्य रोग उपचार योजना बंद हो गई है। शासन ने इस संबंध में बजट देने से इंकार कर दिया है। योजना के बंद होने से लिवर, किडनी और दूसरे असाध्य रोगों के रोगियों की जान खतरे में पड़ सकती है। इस योजना के मरीजों का उपचार आयुष्मान के योजना के मद से करने के लिए कहा गया है जबकि यह व्यवहारिक नहीं है।
विज्ञापन


ठीक न होने वाले असाध्य रोगों का कंपनियां बीमा नहीं करती हैं। शासन ने सबसे अधिक जोर आयुष्मान के लाभार्थियों को बढ़ाने पर दिया लेकिन दवाओं का बजट बढ़ाने से हाथ खड़े कर दिए। बुधवार को लखनऊ में चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, प्रमुख सचिव रजनीश दूबे तथा अन्य अधिकारियों ने मेडिकल कालेज के प्राचार्यों और प्रमुख अधीक्षकों के साथ सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक मैराथन बैठक की।
विज्ञापन

इसमें हैलट के असाध्य रोग उपचार योजना के बजट की बात उठी जिस पर साफ जवाब दे दिया गया। वैसे छह महीने से अधिक समय से इस योजना के मरीजों को दवा नहीं मिल रही है। हैलट ओपीडी और इनडोर में सिर्फ बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त दवा मिलेगी। इमरजेंसी और आईसीयू के सभी मरीजों को दवा दी जाएगी। 

बैठक में हैलट को दो शव वाहन और दो एंबुलेंस और दिए जाने के लिए कहा गया। लिक्विड आक्सीजन प्लांट लगने से तीन करोड़ खर्च बढ़ने पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही ई हॉस्पिटल कर्मियों के  वेतन का मुद्दा उठा। बैठक गुरुवार को भी जारी रहेगी। बैठक में मेडिकल कालेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने शिरकत की।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed