{"_id":"68cc60f232dd7994bd02d356","slug":"make-changes-in-teaching-methods-as-per-the-need-kanpur-news-c-220-1-ka21001-131871-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आवश्यकता के अनुसार शिक्षण विधियों में करें परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आवश्यकता के अनुसार शिक्षण विधियों में करें परिवर्तन
Fri, 19 Sep 2025 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण में प्रतिभाग करते शिक्षक। संवाद
रसूलाबाद। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत आरपीएस इंटर कॉलेज में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गुरुवार को चौथे दिन के प्रशिक्षण में संदर्भदाता हिमांशु गुप्ता ने कहा कि बच्चों को पढ़ाने के दौरान आवश्यकता के अनुसार शिक्षण विधियों में परिवर्तन लाना चाहिए।
कहा कि बच्चों के सीखने के लिए सकारात्मक व सहायक वातावरण बनाना चाहिए। बच्चों की अलग-अलग सीखने की गति और समझ को धैर्य और सहानुभूति के साथ समझना चाहिए। कक्षा में सकारात्मक और आकर्षक माहौल बनाने से बच्चे प्रश्न पूछने में संकोच नहीं करते। संदर्भदाता सोनू सिंह ने कहा कि बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित करें और उन्हें चुनौतियों का सामना करने के लिए सशक्त बनाएं। उनके साथ प्रभावी ढंग से संवाद करें और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनें।
संदर्भदाता मुकेश कुमार ने अंग्रेजी भाषा की एनसीईआरटी आधारित कक्षा तीन में पढ़ाई जाने वाली पुस्तक संतूर से परिचित कराया। संदर्भदाता दिनेश कुमार ने कहा कि पढ़ाने के तरीकों में नवीनता और रचनात्मकता का प्रयोग करें। इससे बच्चे पढ़ने में रुचि दिखाएंगे। यहां अनिकेत गुप्ता, सतेंद्र सिंह, संतोष कुमार, बाबू सिंह, गौरव सिंह, अभिषेक, पूनम वर्मा आदि मौजूद रहे।