फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Make arrangements for cleanliness in CHC, seek cooperation from the municipal body

Kanpur News: सीएचसी में साफ-सफाई के करें इंतजाम, नगर निकाय से लें सहयोग

Thu, 30 Oct 2025 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 30 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Make arrangements for cleanliness in CHC, seek cooperation from the municipal body
पुखरायां। सीएचसी पुखरायां में बुधवार को राज्य स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई के साथ भर्ती मरीजों की व्यवस्था परखी। बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए। जिसके लिए नगर निकाय से समय-समय पर सहयोग लेने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

सीएचसी में बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य स्तर की टीम में डिवीजनल मैनेजर कम्युनिटी प्रोसेस मोहम्मद अतीब और मॉनिटरिंग एंड इवोल्यूशन ऑफिसर सुरेंद्र कुमार ने सीएचसी में दवा वितरण, आयुष्मान पटल, इमरजेंसी, ओपीडी, रोगी भर्ती वार्ड, ओटी कक्ष व वार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद जननी सुरक्षा योजना की प्रसूता लाभार्थी से अस्पताल में मिली अन्य सुविधाओं से संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन

साफ-सफाई और बेहतर इंतजाम किए जाने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर नगर निकाय से भी कर्मचारियों का सहयोग ले सकते हैं, लेकिन मरीज को इलाज और सुविधाएं मुहैया कराना चिकित्सक का दायित्व है। टीम ने सीएचसी में रसोई व्यवस्था भी देखी। जहां महिला समूह द्वारा भोजन व्यवस्था का वितरण किया जाता है। निरीक्षण अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण की शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। यहां अधीक्षक डॉ. अनूप सचान, डॉ. गोविंद प्रसाद, डॉ. राजवीर सिंह, डाॅ. आरती सिंह, फार्मासिस्ट पंकज गुप्ता विकास पांडेय, अनिल सचान, स्टाफ नर्स प्रेमा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed