फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Two youths kidnapped and misdeed with teenager

Mahoba: छत पर सोते समय किशोरी को अगवा कर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, खंडहर में ले जाकर की हैवानियत

Mon, 22 Jul 2024 06:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Jul 2024 06:12 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में किशोरी को अगवा कर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन
Mahoba: Two youths kidnapped and misdeed with teenager
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात छत पर सो रही किशोरी को दो युवक अगवा कर खंडहर में ले गए। जहां बंधक बनाकर दोनों ने दुष्कर्म किया और किशोरी को अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी छत पर सो रही थी। देर रात दो युवक बगल के मकान से चढ़कर छत पर पहुंचे और किशोरी का मुंह दबाकर अगवा कर ले गए। सुबह पांच बजे जब परिजनों ने किशोरी को गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजन किशोरी की तलाश करते हुए खंडहरनुमा मकान में पहुंचे। जहां बाहर खड़े एक युवक ने तमंचा दिखकर अंदर जाने से रोका। आशंका होने पर जब परिजनों और ग्रामीणों ने खंडहर के अंदर जाकर देखा तो किशोरी को बंधक बनाकर अचेत अवस्था में पड़ा पाया।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी भागने लगे। तभी ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। किशोरी का आरोप है कि दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारा-पीटा। उसके शरीर पर जख्मों के निशान भी मिले। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे ने मौके पर पहुंच जांच की।

पीड़िता व उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी देवसिंह और सोनू राजपूत के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed